मथुरा 16 जुलाई 2024*नगर निगम कर्मचारी नहीं दे रहे साफ-सफाई पर ध्यान गंदगी का लगा हुआ है ढेर।
संवाददाता – मथुरा से महेश कुमार की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
मथुरा 16 जुलाई मंगलवार, 2024* नगर निगम कर्मचारी नहीं दे रहे साफ-सफाई पर ध्यान गंदगी का लगा हुआ है ढेर। बताते चलें कि वार्ड संख्या- 42 भार्गव गली एवं तोताराम वाली गली मस्ज़िद के पास गंदगी का लगा रहता है ढेर यहां साफ-सफाई के नाम पर होती है खाना पूर्ती। सफाई कर्मियों से इस बात को लेकर कई बार स्थानीय लोगों की कहा सुनी भी हुई है उसके बाबजूद यहां की गंदगी साफ होने का नाम नहीं ले रही स्थानीय लोगों में से अनीश, लाला जी, समीर, अनीश कैलाश एवं विकास ने बताया कि नगर निगम कर्मचारी इसपर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे। जिसकी वजग से बीमारी बढ़ती जा रही हैं और स्कूल जाने वाले बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इसके साथ ही रास्ते से गुजरने वाले लोग भी गंदगी से उठ रही भीषण बदबू का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है नगर निगम इस पर ध्यान दे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 अप्रैल26 स्वच्छता की दिशा में बड़ा कदम: लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की शुरुआत
बांदा23अप्रैल26* साइबर ठगी/ फ्रॉड के शिकार पीड़ित/व्यक्ति के खाते में कुल 04 लाख 23 हजार 200 रुपए कराए गए वापस ।*
कानपुर नगर 3 अप्रैल 26*कई महीनो से कई गांव के ग्रामीण तरस रहे हैं बूंद बूंद पानी को