मथुरा 16 अप्रैल 26*थाना छाता जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 104 माल मुकदमाती वाहन से सम्बन्धित वाहनों की नीलामी करायी गयी ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जनपद मथुरा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात जनपद मथुरा, तहसीलदार छाता जनपद मथुरा की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह थाना छाता जनपद मथुरा एवं निरीक्षक अपराध रामजनम सिंह गौतम थाना छाता जनपद मथुरा के द्वारा आज दिनांक 16.04.2026 को थाना छाता जनपद मथुरा परिसर में खडे कुल 104 माल मुकदमाती वाहन से सम्बन्धित वाहनों की नीलामी की प्रकिया पूर्ण की गयी ।
उप जिलाधिकारी छाता जनपद मथुरा के आदेश के क्रम में थाना छाता जनपद मथुरा पर खड़े कुल 104 माल मुकदमाती से सम्बन्धित वाहनों की नीलामी के लिये नीलामीकर्ता अधिकारीगण क्षेत्राधिकारी यातायात जनपद मथुरा, तहसीलदार छाता जनपद को नियुक्त किया गया था, जिसके क्रम में थाना छाता मथुरा पर नियमानुसार उपस्थित होकर 48 बोलीदाताओं की मौजूदगी में थाना प्रांगण में खुले आसमान के नीचे बोली लगवायी गयी। उपरोक्त सभी वाहनों की श्रीमान सम्भागीय परिवहन अधिकारी मथुरा महोदय द्वारा कुल सरकारी कीमत 22,83,000/- रूपये नियत की गयी थी। सभी 104 वाहनों की उच्चतम बोली (40,10,000/- रूपये) चालीस लाख , दस हजार रूपये लगायी गयी जिसके पक्ष में निलामी सम्पन्न की गयी ।
*नीलाम हुये वाहनो का विवरण-*
1.ट्रको की संख्या – 12
2.कार की संख्या -37
3.टैम्पो की संख्या -04
4.दो पहिया वाहन ( मो0सा0/स्कूटी) -45
5.ट्रैक्टर -06
*कुल वाहनो की संख्या – 104*

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।