मथुरा 15 फरवरी 2025*भारतीय किसान यूनियन की तहसील स्तरीय मासिक बैठक सम्पन्न हुई।
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खास खबर यूपी आजतक
बलदेव-:भाकियू टिकैत की शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्धारित तहसील स्तरीय मासिक पंचायत प्रदेश प्रवक्ता कैम्प कार्यालय बरौली,बलदेव मथुरा पर सम्पन हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष रामगोपाल तोमर व संचालन ललित शर्मा प्रबक्ता आगरा मंडल ने किया। मासिक पंचायत में सभी ने संगठन के प्रचार प्रसार व संगठन बिस्तार की चर्चा बिस्तार पूर्वक चर्चा की गई। प्रदेश प्रबक्ता गजेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि प्रत्येक माह की 9 तारीख ब्लॉक 15 तारीख तहसील व 21 तारीख जिला स्तरीय पंचायत को प्रभाबी रूप से सक्रिय किया जाए।संगठन बिस्तार को लेकर तहसील अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष को गांव गांव जाना होगा। किसानों को समस्याओ के निस्तारण हेतु एक बैठक का आयोजन हर माह की 5 तारीख़ को प्रदेश प्रवक्ता कैम्प कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया जाना निर्धारित हुआ।
इस अबसर पर प्रमुख महसचिब आगरा मंडल जगदीश परिहार,गणेश तोमर बरिष्ठ कार्यकर्ता,तहसील अध्यक्ष महावन रामगोपाल तोमर,महसचिब महावन कैप्ट बच्चू सिंह,विदा लाल,रणछोड,ब्लॉक अध्यक्ष नीरेश कोयण, बच्चू सिंह,लाला राम,योगेंद्र,ग्रामध्यक्ष जादोपुर पप्पू सिंह, पंडित सत्यप्रकाश, गिल्ला परिहार,पप्पू पंडित ,सत्यदेव चौधरी,माखन लाल,रामदास ,बच्चू सिंह ढोलक बाले,वरिष्ठ कार्यकर्ता टुंडा भगत जी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 मई 26 पीएम मोदी के अंदाज से पूर्णिया में बढ़ा झालमुड़ी का क्रेज,
पूर्णिया बिहार 10 मई 26* रवींद्र सुर-ताल से झूमा पूर्णिया, भट्ठा दुर्गाबाड़ी में धूमधाम से मनी टैगोर जयंती
अयोध्या10मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्याकी कुछ महत्वपूर्ण खबरें