मथुरा 14 मार्च 26 जनपद मथुरा में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश पुलिस भरती परीक्षा के दृष्टिगत वरीय पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी का परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
आज दिनांक 14.03.2026 को जनपद मथुरा में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2025 के दृष्टिगत DM मथुरा और SSP मथुरा द्वारा परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर CCTV कैमरों, सुरक्षा घेरे और प्रवेश प्रक्रिया का जायजा लिया गया जिसका उद्देश्य परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण संपन्न कराना है । केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त हिदायत दी गई कि सुरक्षा मानकों में कोई ढिलाई न हो और बायोमेट्रिक सत्यापन कड़ाई से किया जाए। केंद्रों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है । सर्व-सम्ब्धित को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये गये ।

More Stories
प्रयागराज1मई 26*भारतीय किसान यूनियन प्रयाग करेगा तहसीलदिवस कोरांव का घेराव
कौशाम्बी1 मई26*अधिकारियों की गोद में खेल रहे हैं सरकारी जमीन कब्जा करने वाले भूमाफिया*
पूर्णिया बिहार 1 में26 बाल श्रम के खिलाफ पूर्णिया में बड़ा एक्शन: 4 मासूम मुक्त, 50 हजार तक जुर्माना