मथुरा 14 मई 26*जोरको रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह ने किया शुभारंभ*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
अयोध्या : फैजाबाद नाका बाईपास के निकट जोरको रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सिद्धार्थ सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि जोरको रेस्टोरेंट एक प्रतिष्ठित ब्रांड है और यहां ग्राहकों को शुद्ध, उत्तम एवं उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर ध्रुव राना एवं नूर आलम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह रेस्टोरेंट लोगों को बेहतर सुविधाएं और उत्कृष्ट सेवा प्रदान करेगा।
कार्यक्रम में जोरको रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर ध्रुव राना एवं नूर आलम ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर यादव, सपा नेता श्रीचंद यादव, शमशाद खान, मनोज जायसवाल, भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद शोएब खान, अमृत राजपाल, सोहेल वकई, अपर्णा जायसवाल, पप्पू हलीम, सादमान खान, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव तथा पूर्व सांसद लल्लू सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*