मऊरानीपुर । ग्राम भण्डरा में कलयुगी बहू ने सास को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भण्डरा निवासी मुकुंदी पटेल की पत्नी मुलिया उर्फ निनौरावाली (65) को उसकी छोटी बहू ने हसिया से बार कर घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज रैपर कर दिया।
मऊरानीपुर। अतिवृष्टि से नष्ट हुई खरीफ की फसलों का मुआवजा क्षेत्र के अस्सी फीसदी से अधिक किसानों के खातों में अभी तक नही आने से किसान तहसील से लेकर बैंक के प्रतिदिन चक्कर लगा रहे है। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम घाटकोटरा, पठा ढ़करवारा, खिलारा, बसरिया, कदौरा, धायपुरा, नयागांव, बरुआमाफ, हरपुरा, पंचमपुरा, देवरी खिरक, देवरीघाट, पुरवा, भानपुरा, खकौरा, बिरगुआं, कुअरपुरा, परसारा, मथूपूरा आदि ग्रामों के किसानों ने बताया कि इसबार अतिवृष्टि के चलते दलहनी, तिलहनी फसलें नष्ट हो गई थी। जिससे शासन ने फसलों का सर्वे कराकर किसानों से आधार कार्ड, बैक पासबुक, खतौनी आदि प्रपत्र लेकर फीडिंग करा दी। जिसमें से अभी तक सिर्फ बीस फीसदी किसानों के खातों में क्षतिपूर्ति की राशि आ सकी। बाकी अस्सी फीसदी किसान आज भी धनराशि के लिए तहसील से लेकर बैंक तक भटक रहे है। ग्राम खिलारा के किसान परमानंद विश्वकर्मा, दुर्जनलाल रैकवार, खरगाई पाल, मोतीलाल कुशवाहा, परमलाल कुशवाहा, सुनू, हरचरन, डालचंद, कमलूदास पाल, मनीराम, रामप्रसाद आदि किसानों ने अतिवृष्टि की क्षतिपूर्ति के रूप में मिलने वाली राशि उपजिलाधिकारी से खातों में भिजवाये की मांग की है।
मऊरानीपुर । ग्राम पंचायत नयागांव व बरुआमाफ में सफाई कर्मचारी तैनात होने के बाद भी गांव की सड़कें व नालियां गंदगी से भरी पड़ी हुई है। मऊरानीपुर विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम नयागांव, बरुआमाफ में तैनात सफाई कर्मचारीयों द्वारा ठीक ढंग से गांव की साफ-सफाई नही करने से नालियां व मुख्य सड़कों पर कीचड़ का ठहराव होने से ग्रामीणों को मजबूरन कीचड़ युक्त गलियों से निकलना पड़ रहा है। वही खिलारा, धायपुरा, बिरगुआं, कुअरपुरा, परसारा आदि ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मी तैनात नही होने से गांव की गलियां एवं नालियों में गंदगी बजबजा रही है। संबंधित ग्रामों के ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से गांवों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती की मांग की है।
मऊरानीपुर । ग्राम धायपुरा निवासी किसान भागीरथ पुत्र दुर्जनलाल ने लहचूरा पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि अमरुद, कटहल, आंवला, पाखर, शीशम, महुआ आदि फलदार पौधों को निजी जमीन पर रोपण कर कंटीले तार लगा दिए गए। लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति ने रंजिशन तारों को निकालकर जानवरों से हरे भरे पौधों को नष्ट करा दिया। उलाहना देने पर आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यावाही करने की मांग की है।
मऊरानीपुर । दिनों दिन सर्दी बढ़ जाने से क्षेत्रवासियों ने मऊरानीपुर तहसील प्रशासन से गांव गांव में अलाव लगाए जाने के साथ निर्धन गरीब व्यक्तियों को कंबल वितरण किए जाने की मांग की है।

More Stories
कानपुर नगर12जून26*”भ्रष्टाचार चरम पर है, ईमानदारी लाचार है,फाइलों में चमकता शहर, हकीकत में अंधकार है*
खूंटी झारखण्ड12जून26*”उलिहातु पहुंचे योगेन्द्र यादव, बोले- आज भी विकास से दूर हैं आदिवासी”
लखनऊ12जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*