मऊरानीपुर02अगस्त*तिरंगा यात्रा के चलते हुई गोष्ठी।
मऊरानीपुर (झांसी)। घर घर तिरंगा यात्रा के चलते विकास खंड कार्यालय एवं क्षेत्र के परसदीय विद्यालयों में तिरंगा यात्रा के चलते तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिसमें कंपोजिट विद्यालय घाटकोटरा में हर घर तथा घर घर तिरंगा यात्रा निकले जाने एवं झंडारोहण किए जाने के संबंध में स्कूली छात्र छात्राओं को अध्यापकों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक रघुराज सिंह सोलंकी, राजेश श्रीवास्तव, सपना, अनीता, शीला शर्मा, ज्योति, अपूर्वा, महिपत,धर्मेंद्र आदि शिक्षिकाएं, शिक्षक मौजूद रहे। वही खंड विकास मुख्यालय पर बीडीओ गणेश वर्मा की देखरेख में आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के चलते 1 से 17 अगस्त तक मनाए जाने वाले तिरंगा यात्रा के संबंध में बैठक की गई। जिसमें उन्होंने सचिवों, तकनीकी सहायकों एवं पंचायत सहायकों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया