*खबर विशेष*
मऊ24फरवरी*बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मऊ नगर के सहादतपुरा रोडवेज स्थित मां दुर्गा मंदिर का सोलहवां स्थापना दिवस* ……..
*स्थापना दिवस के इस अवसर पर काशी से पधारे हुए विद्वानों द्वारा किया गया शतचंडी महायज्ञ तथा श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा किया गया श्री सुंदरकांड का संगीतमय पाठ* ………
*देवरिया जनपद से आई झांकी ने देवाधिदेव महादेव के रौद्र रूप में तांडव नृत्य कर किया अनूठा प्रदर्शन …… डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता*
*************************************
*स्वतंत्र कुमार गुप्त ” मुन्ना “*
*पूर्वी संसार न्यूज़ कोपागंज मऊ*
***********************************
*मऊ ….. उत्तर प्रदेश*.
मऊ नगर के रोडवेज सहादत पुरा स्थित मां दुर्गा मंदिर का 16 वा स्थापना दिवस समारोह बहुत ही धूम धाम से मनाया गया । इस दौरान काशी से पधारे हुए विद्वानों द्वारा एक सप्ताह तक शतचंडी महा यज्ञ तथा श्री हनुमत कृपा सेवा समिति द्वारा श्री सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ किया गया ।यज्ञ के समापन के पश्चात मां का अदभुत श्रृंगार महा आरती व छप्पन भोग लगाया गया ।इस अवसर पर विशाल भंडारा तथा प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रयागराज की देव भूमि से आए हुए कलाकारों ने राधा कृष्ण के दर्जनों भजन तथा फूल की होली विभिन्न झलकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जिसने दर्शकों / श्रोताओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया ।
*आयोजक मंडल के प्रमुख सदस्य डॉक्टर रामगोपाल गुप्ता ने “पूर्वी संसार”* से बातचीत में बताया की कार्यक्रम के दौरान देवरिया जनपद से आई हुई झाकी ने देवाधिदेव महादेव के रौद्र रूप में ताण्डव नृत्य का अनूठा प्रदर्शन कर दर्शकों और आयोजको को नाचने के लिए विवश कर दिया।
इस अवसर पर *आनंद गुप्ता पप्पू बरनवाल धीरज राजभर हरि शंकर गुप्ता राजेश मद्धेशिया संजय सर्राफ* ने सभी आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन किया ।कार्य क्रम को भव्यता प्रदान करने में स्थानीय *जागरण कलाकार लक्खा* के भजनों ने प्रमुख भूमिका निभाया।
इस अवसर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद चखा ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से *डॉक्टर राम गोपाल गुप्ता चंद्र शेखरअग्रवाल रवि बरनवाल सर्वदानंद बरनवाल दिलीप मद्धेशिया संतोष गुप्ता विजय राज सिंह श्याम मद्धेशिया मनीष बरनवाल* सहित मऊ नगर और मोहल्ला सहादतपुरा के सैकड़ों गण मान्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*