*बड़ी खबर*
मऊ23मई2023उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल ( महिला प्रकोष्ठ ) की बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनी इंजीनियर स्मृति कुमुद* …….
*यूपी के जनपद मऊ के कोपागंज की बेटी हैं इंजीनियर स्मृति कुमुद* …….
*स्मृति कुमुद को राष्ट्रीय लोक जनता दल ( महिला प्रकोष्ठ ) का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कोपागंज में खुशी की लहर* ……
*कोपागंज …. मऊ …. उत्तर प्रदेश*
वर्तमान दौर में बेटियां हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है ।जीवंत और मजबूत राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कहते हैं कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। भारतीय संस्कृति में महिला के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। कई महिलाओं ने कठिन परिश्रम करके खुद को सशक्त बनाया है। महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं।
हम बात कर रहें हैं *जनपद मऊ के कोपा कोहना कोपागंज की एक ऐसी होनहार बेटी का जो राजनीति के क्षेत्र में बिहार में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही हैं।*
.
*जी हां!* यूपी के जनपद मऊ की *कोपा कोहना निवासिनी स्मृति कुमुद को उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल की महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है*।
इस खबर की जानकारी टीवी चैनलों, समाचारपत्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से ज्यों ही हुई *स्मृति कुमुद के मायके कोपा कोहना कोपागंज* में खुशी की लहर छा गई। *लोग स्मृति कुमुद के दादा श्री सुरेश मौर्य , पिता इंजीनियर अवनींद्र मोहन कुमुद उर्फ मोहन भाई , मां श्रीमती शांति सिंह* को बधाई देने उनके घर पहुंच रहे हैं और बधाई देते हुए मुंह मीठा कर रहे हैं।
जनपद मऊ के ग्राम …सहरोज निवासी *जाने माने किसान नेता श्री देवप्रकाश राय , “पूर्वी संसार” साप्ताहिक के संपादक ओमप्रकाश गुप्ता ने भी स्मृति कुमुद* को राष्ट्रीय लोक जनता दल महिला प्रकोष्ठ का बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त किया है।
बताते चलें की राष्ट्रीय लोक जनता दल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष बनाई गई *स्मृति कुमुद* ने प्रयागराज के एक जाने माने इंजीनियरिंग कॉलेज से *इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी. टेक. की डिग्री ली है।*
*राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा की स्मृति कुमुद ने पार्टी की नमन यात्रा* के दौरान पूरे बिहार का दौरा कर लोगों की समस्याओं को नजदीक से जानने ….समझने का प्रयास किया है।
पार्टी और आम जन से मिले सम्मान से गदगद *स्मृति कुमुद* ने कहा की पार्टी विंग से वे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेंगी। महिलाओं की समस्या चाहे वह सेनेटरी पैड की हो या उनके सुरक्षा की…. पार्टी की कोशिश होगी कि आम जन और महिलाओं की हर समस्या का समाधान निकाला जाय।
*बताते चलें की स्मृति कुमुद की शादी बिहार के सिवान निवासी अति प्रतिष्ठित परिवार के श्री अभिषेक रंजन से हुई है जो एम टेक की डिग्री हासिल कर अपना वर्क कर रहे हैं।*

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*