भिण्ड16अप्रैल24*बी आर सी सी लहार द्वारा विद्यालयो का किया निरीक्षण*
▪️लहार —
विकासखंड लहार के अंतर्गत संचालित शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण, खंड स्त्रोत समन्वयक लहार, अजय कुमार झा के द्वारा किया गया, जिसमें प्रातः 11:10 बजे शासकीय प्राथमिक विद्यालय सुंदरपुर में शिवदयाल सिंह कुशवाह सहायक शिक्षक अनुपस्थित पाए गए और छात्र संख्या शून्य की स्थिति में मिली, मध्यान भोजन भी बंद पाया गया, इसी क्रम में प्रातः 11:30 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय सुंदरपुरा का निरीक्षण किया, जिसमें सुदर्शन सिंह माध्यमिक शिक्षक, श्रीमती अंशु सिंह माध्यमिक शिक्षक, श्रीमती रानू सिंह राजावत माध्यमिक शिक्षक और कल्याण सिंह भृत्य अनुपस्थित पाए गए, छात्र संख्या भी बहुत कम उपस्थिति मिली, दोपहर 12:30 बजे एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय बड़ोखरी का भी निरीक्षण किया, जिसमें धीरेंद्र सिंह सहायक शिक्षक 2 दिन से अनुपस्थित मिले, श्रीमती गिरिजा देवी प्राथमिक शिक्षक तीन दिन से अनुपस्थित मिली और कृपाराम बघेल प्राथमिक शिक्षक भी अनुपस्थित पाए गए एबम छात्र संख्या भी जीरो रही, इसी क्रम में माध्यमिक विद्यालय छिदी में श्रीमती बबीता सिंह माध्यमिक शिक्षक 2 दिन से अनुपस्थित पाई गई और एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय खोड़ में समस्त स्टाफ बच्चो के साथ अध्यापन कार्य करते मिले, मध्यान्ह भोजन का भी वितरण किया जा रहा था, संस्था प्रधान को छात्र संख्या बढ़ाने के लिए निर्देशित किया निरीक्षण में अनुपस्थित सभी शिक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी कर, विद्यालय में अनुपस्थिति का कारण पूछा जा रहा है, जवाब संतुष्ट पूर्ण न होने पर कार्रवाई हेतु प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय को भेजा जाएगा।

More Stories
भोपाल2अगस्त26*CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान | 10,000 शिक्षकों की होगी भर्ती, सांदीपनि विद्यालय बने मॉडल स्कूल
बागपत2अगस्त26*कबड्डी खिलाड़ी मोनू की आज शामली में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लखनऊ2अगस्त26*बिजली समाधान योजना अंतर्गत 1 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में विशेष समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं।