भागलपुर9जुलाई26*संगठनात्मक विफलता और फ्लॉप होने के डर से राहुल गांधी ने किया बिहार का दौरा रद्द : भाजपा नेता
_________________________
भाजपा नेता ओम प्रकाश उपाध्याय गुरुवार को लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के बिहार यात्रा रद्द होने पर तंज कसते हुए कहा- कांग्रेस युवाओं का डेटाबेस तैयार नहीं कर पाई जमीनी स्तर पर संगठन के अभाव और फ्लॉप होने के डर से राहुल गांधी ने अपना दौरा रद्द किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस “टूरिज्म की राजनीति” करती है। जबकि बिहार में कांग्रेस का संगठन लगभग शून्य हो चुका है। भाजपा नेता ने उदाहरण देते हुए कटाक्ष किया राहुल गांधी जहां भी जाते हैं,वहां कांग्रेस का जनाधार और लुटिया डूब जाती है। उन्होंने बिहार, असम,दिल्ली और बंगाल के साथ साथ महाराष्ट्र का उदाहरण दिया। भाजपा नेता का मानना है कि राहुल गांधी जमीनी हकीकत और जनता की नब्ज को समझने में विफल रहते हैं। बिहार में यात्रा का रद्द होना राहुल गांधी की अलोकप्रियता का जीता जागता प्रमाण है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कौशाम्बी 10 अक्टूबर 26*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कुबरी घाट एवं शीतला माता मंदिर का आईजी ने किया निरीक्षण*
कानपुर नगर 10 अक्टूबर 26*त्योहारों से पहले पनकी पुलिस का फ्लैग मार्च संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई निगरानी*
कुशीनगर10 अक्टूबर 26*एसपी केशव कुमार का बड़ा प्रशासनिक प्रयोग: परीक्षा पास कर थानेदार बने दरोगा,