भागलपुर6 अप्रैल 26*भागलपुर मे भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ भाजपा कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रति समर्पण और उत्साह साफ तौर पर देखने को मिला कार्यक्रम में बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं उनके भागलपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया फूल-मालाओं और गर्मजोशी भरे अभिनंदन के साथ उनका सम्मान किया गया
अपने संबोधन में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे बड़ी और सबसे मजबूत राजनीतिक पार्टी बन चुकी है उन्होंने कहा कि यह सफलता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और देश की जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी तरह संगठन को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहें इस दौरान पार्टी के अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे और संगठन के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने एकजुट होकर पार्टी को और ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

More Stories
नोयडा 6 अप्रैल 26*नमाज पढ़ते समय UP16BZ 7443 मोटरसाइकिल चोरी हो गयी
पूर्णिया बिहार 6 अप्रैल 26 *पूर्णिया में पुलिस की बर्बरता: सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
भागलपुर 6 अप्रैल 26*बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह को लेकर स्थानीय होटल में की गई अहम बैठक*