भागलपुर27जून2023*लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की किसान प्रकोष्ठ की एक बैठक हुई।
आज दिनांक 26 जून 2022 को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की किसान प्रकोष्ठ की एक बैठक होटल साई इंटरनेशनल में किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री मुरारी पासवान जी के अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र ठाकुर जी उपस्थित थे।बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा जी चिराग पासवान जी के विजन बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट को लेकर किसान प्रकोष्ठ हर जिला में जाकर संघटन की मजबूती हेतु और चिराग पासवान जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने हेतु बैठक आयोजित की गई,बैठक के दौरान सुरेंद्र ठाकुर ने कहा की आगामी 15 जुलाई को किसान पंचायत महासभा पटना के रविन्द्र भवन में आयोजित की जाएगी ।इसी कर्म में भागलपुर में निमंत्रण देने हेतु भी उनका आगमन हुआ था। किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुरारी पासवान ने कहा की आने वाले दिनों में किसान प्रकोष्ठ गांव और प्रखंड में जाकर चिराग पासवान जी के विजन को पहुंचाने हेतु दृदसंकल्पित है।
बैठक के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा,प्रदेश सचिव सौरभ तिवारी,सप्तऋषि पांडेय,युवा जिला अध्यक्ष अक्षय आनंद मोदी ,युवा प्रधान महासचिव आशीष कुमार,महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंशु प्रियंका मिश्रा,बबली वर्मा, नीरज तिवारी,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

More Stories
अयोध्या 6मई26*सत्तीचौरा चौकी के महमदपुर गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है।
अयोध्या6मई26*बड़े मंगलवार पर रघुवंशी अयोध्यावासी सेवा संस्थान का विशाल भंडारा*
कानपुर नगर6मई26*जनता दर्शन में पहुंची ‘गुल्लक लूट’ की फरियाद, बच्ची की कहानी सुन भावुक हुए डीएम*