भागलपुर से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपीआजतक )
भागलपुर26अगस्त23*लॉज में रह रही इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त*
भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुर्खीकल में एक लॉज में इंटर की एक छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान सन्हौला निवासी पिंटू यादव की बड़ी बेटी 17 वर्षीय श्रेया कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक श्रेया लॉज में रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करती थी।मृतिका के पिता सनहौला में निजी स्कूल चलाते हैं।वहीं इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।घटना की सूचना पर पहुंचे
घटना की सूचना पर आनन फानन में सन्हौला से भागलपुर के सुर्खीकल स्थित लॉज पहुंचे परिजन ने कमरे का दरवाजा तोड़ फंदे से लटक रही छात्रा को नीचे उतार कर जीरो माइल स्थित एक निजी क्लीनिक में ले गए। इसी बीच लॉज मलिक ने बरारी थाना पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने सबको अपने कब्जे में लेकर मायागंज अस्पताल पहुंचीबरारी थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने कहा कि एक लॉज में एक छात्रा के द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों के बयान पर fir दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस घटना के बारे में अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

More Stories
लखनऊ6अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
भागलपुर6अगस्त26*बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर का 17वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न*
वाराणसी6अगस्त26*दैत्रा वीर बाबा का वार्षिक श्रृंगार आज, विशाल भंडारे में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भारी भीड़