भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर25मई25*बेली ब्रिज निर्माण कार्य का जिलाधिकारी ने क्या निरीक्षण*
भागलपुर, दिनांक 25 मई 2026, विक्रमशिला सेतु पर बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन द्वारा बनाए जा रहे बेली ब्रिज का जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा आज निरीक्षण किया गया उन्होंने तीनों स्थलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण करने के उपरांत संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि बेली ब्रिज से छोटी गाड़ियां ही जाएगी और एक बार एक ही तरफ से गाड़ियां पास करेगी। इसलिए ब्रिज के दोनों ओर बैरियर लगवाया जाएगा ताकि छोटी गाड़ी ही जा सके साथ ही दोनों ओर दंडाधिकारी और फोर्स की व्यवस्था रहेगी ताकि गाड़ियों को कतार में रखकर और दूसरी ओर से सिग्नल मिलाने पर ही एक ओर से दूसरी ओर गाड़ियों को छोड़ा जा सके।
इसके लिए वहां पर उनके बैठने के व्यवस्था की जाएगी।
कुल तीन बेली ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है एक मुख्य स्लैब के आर पार वाला निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उसके उत्तर में भी एक बेली ब्रिज का निर्माण कार्य समाप्ति की ओर है और तीसरे बेली ब्रिज की लांचिंग की तैयारी हो रही है।
उम्मीद जताई जा रही है कि यह कार्य 5 जून से पहले पूर्ण हो जाएगी।
जिलाधिकारी ने उतरी और दक्षिणी छोड़ वाले दोनों बेली ब्रिज के बगल में 31 मई तक मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स के बैठने की व्यवस्था और सड़क पर लाइनिंग की व्यवस्था मुकम्मल कर लेने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया है।

More Stories
नई दिल्ली26अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली26अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली26अगस्त26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*