भागलपुर से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक।
भागलपुर23जुलाई2023*विरोधियों पर लाठीचार्ज करने की बजाय असामाजिक तत्वों पर लाठी बरसाए-शाहनवाज हुसैन।
भागलपुर, पूर्व उद्योग मंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर के अतिथि कक्ष में एक बड़ा बयान दे दिया है उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वर्तमान नीतीश कुमार की सरकार आज पूरी शक्ति विरोधी दल के कार्यकर्ताओं पर लाठी चलाने में लगा रही है उतनी तत्परता अगर गुंडों और अपराधिक तत्वों के लोगों पर सख्ती बरती जाए तो शायद बिहार सुखी व संपन्न और शांति व सौहार्द्र से जिएगा वहीं उन्होंने मुजफ्फरपुर में हुए कांड को लेकर कहा कि सरेआम हत्या हो रही है बिहार में कोई जिला अछूता नहीं है जहां हत्या नहीं हो रही है कानून का राज समाप्त हो गया है मुजफ्फरपुर में जिस तरह दिनदहाड़े हत्या हुई है यह प्रमाणित करता है कि बिहार में कानून का राज समाप्त हो गया है जिस मुजफ्फरपुर जिले में केंद्र सरकार 4 – 4 फैक्ट्रियां लगा रही है वहीं नीतीश के राज में गुंडागर्दी और मारकाट हो रहा है कैसे बाहर के लोग यहां व्यवसाय के लिए आएंगे वहीं उन्होंने मणिपुर की घटना पर कहा कि वहां जो आपसी तनाव चल रहा है उसे केंद्र सरकार जल्द सुलझाने में लगी है उम्मीद है सब कुछ जल्दी ठीक हो जाएगा।

More Stories
मथुरा14जुलाई26*हत्या के अभियोग में वांछित2 अभियुक्तगण को दौराने पुलिस मुठभेड किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ14जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली14जुलाई2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*