February 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर23जुलाई2023*लापता वृद्ध का पुलिस ने किया शव बरामद,

भागलपुर23जुलाई2023*लापता वृद्ध का पुलिस ने किया शव बरामद,

भागलपुर से रिपोर्ट=शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक।

भागलपुर23जुलाई2023*लापता वृद्ध का पुलिस ने किया शव बरामद, युवक की पहचान मोजाहिदपुर थाना के नयाचक निवासी दिनेश प्रसाद के रूप में हुई*
भागलपुर में एक लापता वृद्ध का पुलिस ने शव बरामद किया है, वृद्ध व्यक्ति मुजाहिदपुर थाना क्षेत्र के नयाचक कोइरी टोला रेल्वे कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय दिनेश प्रसाद के रुप में हुई है। दिनेश लोदीपुर बायपास टोल प्लाजा के समीप चाय के रेड़ी लगाते थे।मामले को लेकर मृतक के परिजनो का कहना है की 19 जुलाई को रोज की तरह दिनेश घर से दुकान के लिए निकले दोपहर के वक्त खाना खाने के लिए वापिस घर आए थे। जबकि उस रात उन्होंने अपने बड़े बेटे देवराज से फ़ोन पर बात की थी और दूकान पर आने को कहा था बेटा जब बाईपास पहुंचा तो उसने अपने पिता को दूकान पर नहीं पाया। देवराज ने कहा की रात के वक्त उसे लगा कि पिताजी अपने किसी मित्र के घर गए होंगे हालांकि सुबह जब दिनेश नहीं लौटा तो परिजनों को थोड़ी शंका हुई।और उन्होंने मामले की शिकायत लेकर लोदीपुर थाने पहुंचे। परिजनों ने कहा की थाने पहुंचकर जब उन्होंने पुलीस को मामले से अवगत कराया तो उन्हें पुलिस के द्वारा अपने नजदीकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज़ कराने को कहा गया। वही रवैया मुजाहिदपुर पुलिस ने दिखाते हुए पीड़ित परिजनों को लोदीपुर में शिकायत दर्ज कराने को कहा,इसी उधेड़बुन की स्थिति में परिजन विचलित हो गए और लापता व्यक्ति को ढूंढने में उनके 2 दिन बीत गए वहीं शनिवार को पुलिस ने बरारी पुल घाट के तीसरे नंबर पाया के पास से एक शव को बरामद किया था। दिनेश प्रसाद के परिजन भी पहुंचे और उन्होंने शव का शिनाख्त किया। जानकारी के मुताबिक मृतक दिनेश प्रसाद ने खुदकुशी की है जबकि उनके परिजनों का कहना है कि दिनेश लॉकडाउन के वक्त सही आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और घरेलू समस्या से तंग आकर काफी परेशान भी चल रहे थे हालांकि परिजनों ने कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं बताया फिलहाल पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद हीघटना की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

Taza Khabar