भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक।
भागलपुर22अप्रैल24*17अप्रैल से चल रहा रामचरितमानस कथा काव्य 21 को सम्पन्न हुआ।
मोहद्दीनगर नगर दुर्गास्थान समिति के प्रांगण में दिनांक 17 अप्रैल 2024 रामनवमी के दिन से रामचरितमानस का कथा एवं काव्य पाठ चल रहा है जो कि आज दिनांक 21 अप्रैल 2024 को समाप्त हुआ।
आज की कथा की शुरुआत गणेश वंदना से की गई और उसके बाद मर्यादा पुरुषोत्तम राम की एक भजन को गया ” राम आएंगे राम आएंगे राम आएंगे” जिस पर दर्शक खूब झूमे। एक और भजन” भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा” मैं सारे भक्तजन उठकर नाचने लगे। आज की कथा में मानस मंजरी लक्ष्मी रानी एवं राधा रानी ने कहा..
श्री सीता राम विवाह उत्सव एक महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सव है जो भारतीय संस्कृति में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस उत्सव में भगवान राम और माता सीता के विवाह की कथा का गान किया जाता है। यह उत्सव भक्ति और प्रेम का प्रतीक है, जिसमें समुदाय के लोग एक-दूसरे के साथ मिलकर भगवान राम और माता सीता की पवित्रता और प्रेम की कथाओं को याद करते हैं।इस उत्सव में कई प्रकार के कार्यक्रम होते हैं, जैसे कि भजनों का समागम, कथा वाचन, और प्रभात फेरी। भजनों और कीर्तनों में भक्ति भाव से भगवान राम और माता सीता की महिमा का गुणगान होता है।मोदीनगर दुर्गा स्थान समिति के अध्यक्ष राकेश रंजन केसरी सचिव प्रफुल्ल चंद सिंह ने बताया की – राम और सीता की विवाह के समय राम, सीता ,लक्ष्मण, भारत और विश्वामित्र मुनि की एक झांकी निकाली गई जिसमें सीता ने राम को वरमाला पहनाया और राम जी सीता को वरमाला पहनाया । यह अनुपम दृश्य देख कर कई दशकों की आंखों से आंसू छलक गए। आज अतिथि के रूप मे महापौर डॉक्टर श्रीमती वसुन्धरा लाल और डॉक्टर बिहारी लाल उपस्थित थे। मंच से कथा वाचक लक्ष्मी रानी के द्वारा महापौर को सम्मान दिया गया।
आज के रामचरितमानस कथा में मोहद्दीनगर दुर्गा स्थान समिति के कई अधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे भारी संख्या में ग्रामवासी एवं महिलाओं की उपस्थिति को दर्ज किया गया अंत में राम जी की आरती एवं दुर्गा जी की आरती की गई और सभी को प्रसाद वितरण किया गया।
आज निम्नलिखित लोग उपस्थित थे राकेश रंजन केसरी परफूलचंद सिंह ,भरत कुमार गुप्ता ,दिलीप कुमार पाल, विजय शाह ,अमन ठाकुर ,राजेंद्र यादव ,सत्यनारायण मंडल अवध, किशोर केसरी महिलाओं में नागरिक विकास समिति की अध्यक्षता श्रीमती कृष्णा साह, श्रीमती दिव्या केसरी रुक्मिणी देवी, मंजू देवी के अलावा और भी कई महिलाएं थी। और आज भागलपुर की महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल और डॉक्टर बिहारी लाल भी यह पहुंचे ।

More Stories
नई दिल्ली ३ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
Lucknow3April*लखनऊ में गौतमपल्ली थाने पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
Lucknow 3 april 26*यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है।