भागलपुर19जून2023*भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता श्री राहुल गाँधी जी का जन्मोत्सव आज भागलपुर के माननीय विधायक अजीत शर्मा जी के निवास स्थित कांग्रेस के कैम्प कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्त्ताओं ने उनके दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा० अभय आनन्द ने कहा कि राहुल गाँधी आधुनिक भारत के सबसे संघर्षशील और ईमानदार नेता हैं। उन्होने सत्ता की जगह संघर्ष का रास्ता चुना। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से उन्होने देश में नफरत की राजनीति करने वालों को कड़ा संदेश दिया कि भारत में नफरत की राजनीति नहीं चल सकती, सिर्फ मुहब्बत और जनसेवा के माध्यम से ही देश का विकास के रास्ते पर अग्रसर किया जा सकता है। साम्प्रदायिक राजनीति के विरूद्ध उनका संघर्ष इतिहास के पन्नों में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगा।
इस अवसर पर विपिन बिहारी यादव, पंकज कुमार सिंह, सोईन अंसारी, अभिषेक चौबे, रविन्द्रनाथ यादव, राजेश रंजन राजू शारिक खान नबाब विनय मिश्रा, रवि कुमार, ओमप्रकाश उपाध्याय, विकास कुमार सिंह, उषा रानी, राजेश कुमार सिंह, मिन्टू कुरैशी, मो० डब्लू, मो० मेहताब आलम, बाबर अंसारी, प्रदीप कुमार, एजाज अहमद, दीपनारायण साह, राधा प्र० राय इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
अयोध्या22जून26*भेलसर–सुजागंज मोड़ पर खेल मैदान की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में रोष
मथुरा 22 जून 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयाश के अभियोग में वाँछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।*
बांदा 22 जून 26* आयुक्त सभागार, बांदा में मंडलीय विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक संपन्न हुई।*