भागलपुर19जून2023*बौसी थाना क्षेत्र के गोलहट्ठी गांव में 41 वर्षीय किसान की वज्रपात से मौत सोमवार की दोपहर हो गई। मृतक की पहचान गुलहटी निवासी उमेश मंडल,पिता स्व दशरथ मंडल के तौर पर हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पेशे से किसान उमेश मंडल अपनी मवेशी को लेकर गांव के ही दिघी पोखर के पास चरा रहा था। दोपहर 3 बजे के समीप करीब तेज आवाज के साथ वज्रपात की घटना हुई और इस हादसे में वह मूर्छित होकर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन उसे लेकर बौसी रेफरल अस्पताल पहुंचे जहां पर चिकित्सक उत्तम कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे पूर्व पैक्स अध्यक्ष ऋषि यादव ने बताया कि उन्हें दो पुत्र एवं एक पुत्री है वह अपने मवेशी को चरा रहे थे जिस समय यह दर्दनाक हादसा हुई। घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है वही उमेश मंडल के निधन पर प्रखंड राजद जिला महासचिव दीप नारायण यादव सहित अन्य ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कानपुर देहात 30 जून 2025*डीएम के निर्देशन में कृषकों को गुणवत्ता युक्त बीज एवं उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु नमूने लिये गए।
लखनऊ30जून25*कांशीराम आवास योजना झलवा में रह रही महिलाओं ने लखनऊ जाकर मंत्री नन्दी से की मुलाकात*
अयोध्या30जून25*कांग्रेस में बढ़ा मुजतबा खां का कद, जिला उपाध्यक्ष बनाए गए