भागलपुर16जून23*सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सौजन्य से 67 दिव्यांगों के बीच वितरण की गई ट्राईसाईकिल*
*भागलपुर जिले में 150 दिव्यांग का हुआ था चयन जिसमें 83 को पूर्व में दिया गया था ट्राईसाईकिल आज मिला 67 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल*
भागलपुर के समाहरणालय स्थित डीआरडीए परिसर में आज सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सौजन्य से लाभुकों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण किया गया, आज उन दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दी गई जो 40 से 50% से अधिक दिव्यांग हैं और वह चल फिर नहीं पाते, यह ट्राईसाईकिल बिहार सरकार की ओर से निशुल्क दिया गया है, आज के इस सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सौजन्य से 67 दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल दी गई, गौरतलब हो कि इससे पहले 150 दिव्यांगों को पूरे शहर व प्रखंडों से चयन किया गया था जिसमें 83 को पहले ट्राई साइकिल दी गई थी और आज 67 दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल देकर हरी झंडी दिखाकर डीडीसी अनुराग कुमार ने रवाना किया, डीडीसी अनुराग कुमार ने बताया कि हम लोगों की यह पहल है कि जो भी दिव्यांग 40 से 50 प्रतिशत से ज्यादा है और वह चल फिर नहीं पाते हैं उन्हें ट्राईसाईकिल दी जाए जिससे उन्हें आने-जाने में किसी तरह की परेशानी ना हो, बिहार सरकार की इस पहल पर हम लोगों ने पहले भी 83 लोगों को ट्राईसाईकिल दिया था और आज 67 लोगों को ट्राईसाईकिल देकर दिव्यांग जनों को रवाना किया है, जब भी ऐसी योजना आएगी निश्चित रूप से हम लोग ऐसे दिव्यांगों को जरूर सहयोग करेंगे।

More Stories
अयोध्या २४ फरवरी २६ * 27 वर्षीय जवान देवेश सिंह शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी राष्ट्रीय ध्वज उनके परिजनों को सौंपा।
अयोध्या २४फरवरी २६ * शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
लखनऊ २४ फरवरी २६ *पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के महज़ दो घंटे बाद ही सड़क ऐसी चमकाई गई, मानो वहां कभी कुछ हुआ ही न हो