भागलपुर16जून23*गंगा घाट से कांवरिया पथ तक बिछेगा कालीन, 11 जगहों पर लगेंगे स्वास्थ्य शिविर व मेला क्षेत्र में छह जगहों पर कांवरियों के ठहरने की होगी व्यवस्था*
*श्रावणी मेला में प्रत्येक दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए जल्द किए जाएंगे कलाकारों का चयन*
भागलपुर,विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर डीडीसी सह प्रभारी जिला अधिकारी अनुराग कुमार की अध्यक्षता में एक अहम बैठक रखी गई जिसमें आने वाले लाखों लाख कांवरियों की तमाम मूलभूत सुविधाओं संबंधित विभागों के अधिकारियों के द्वारा कई बिंदुओं पर वार्ता की गई,कावरियों के लिए मूलभूत सुबीधाओ में बिजली पानी सफाई पेयजल वाहनो का पड़ाव, ट्रैफ़िक व्यवस्था, सूचना केन्द्र, कच्ची कांवरिया पथ जैसी बिंदुओं पर वार्ता हुई, यह बैठक श्रावणी मेला को लेकर अहम थी क्योंकि इसी बैठक में मुख्य सचिव को 59 दिनों तक चलने वाले श्रावनी मेले की तैयारी की पूरी पीपीटी भेजी जाएगी ताकि मुख्य सचिव को पूरी तैयारी की व्यवस्था से अवगत कराया जा सके।
वही प्रभारी डीएम ने तैयारी की समीक्षा बैठक करते हुए कहा तय समय के अंदर सभी कामों को जल्द से जल्द पूरा करना होगा, वही उन्होंने कहा गंगा घाट से कांवरिया पथ तक कालीन बिछाई जाएगी, सीढ़ी घाट पर फाउंटेन बनेगा, 5 जगहों पर झरना और 222 जगहों पर चापाकल लगाए जाएंगे सभी ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किए जाएंगे ताकि बिजली पर्याप्त मिल सके साथ ही उन्होंने कहा मेला क्षेत्र में 6 जगहों पर कांवरियों के ठहरने की व्यवस्था की जाएगी 11 जगहों पर स्वास्थ्य शिविर लगेंगे और डूबने वालों को बचाने के लिए घाट पर गंगा मित्र भी तैनात रहेंगे। साथ ही प्रभारी डीएम अनुराग कुमार ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में प्रत्येक संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें कलाकारों की प्रस्तुति होती है जिसका चयन बहुत जल्द कर लिया जाएगा क्षेत्रीय स्तर पर कुछ कलाकारों के फॉर्म जमा हुए हैं उन्हें भी चयन किया जाएगा और बाहर से भी कुछ सेलिब्रिटी कलाकार आएंगे जिनकी प्रस्तुति अजगैवी नाथ धाम में होनी है।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अयोध्या २४ फरवरी २६ * 27 वर्षीय जवान देवेश सिंह शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेना के जवानों ने शहीद को अंतिम सलामी दी राष्ट्रीय ध्वज उनके परिजनों को सौंपा।
अयोध्या २४फरवरी २६ * शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य
लखनऊ २४ फरवरी २६ *पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना के महज़ दो घंटे बाद ही सड़क ऐसी चमकाई गई, मानो वहां कभी कुछ हुआ ही न हो