भागलपुर16जून23*कहलगांव नागरिक विकास समिति का पुनर्गठन जल्द
भागलपुर ,नागरिक विकास समिति का कहलगाँव इकाई का पुनर्गठन इसी वर्ष नवंबर तक कर लिया जाएगा l कहलगांव के वार्ड नंबर एक में कल संध्या समिति की बैठक रणधीर चौधरी की अध्यक्षता में हुई जिसमें केंद्रीय समिति के सचिव सत्यनारायण प्रसाद ,नीरज जायसवाल एवं संतोष कुमार शामिल हुए l
सलाहकार रमन कर्ण ने बताया की कहलगांव इकाई के पुराने सदस्यों को सक्रिय रूप से जोड़ा जाएगा एवं सकारात्मक विचार वाले युवा एवं महिला सदस्यों को कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी l नए सदस्य बनाए जाएंगे l संस्था के कार्यालय एवं पुस्तकालय का जल्दी उद्घाटन होगा l विचार विमर्श में चंदन नाथ चौधरी, निशिकांत सिंह, प्रेम वर्मा ,रमणिका सिंह ,अजय सिन्हा, कपिल देव यादव, सुधीर सिंह ,मोo कलाम, श्याम चौधरी, अनुराधा चौधरी, विनीता कुमारी ,गोविंद कुमार, पूनम कुमारी, संजय जायसवाल, शबनम प्रवीण, डॉक्टर संतोष कुमार, उत्तम कुमार सिंह, गौतम कुमार, रवि कुमार ,लक्ष्मी प्रसाद एवं सरिता सिंह सरिता कुमारी मौजूद रहे l
More Stories
कौशाम्बी 3अक्टूबर 26*पाक्सो एक्ट 2012 के प्रावधानों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष जागरूकता अभियान*
कौशाम्बी 3अक्टूबर 2026*तहसील दिवस का लेखपालों ने किया बहिष्कार*
महोबा 3 अक्टूबर 2026*सम्पूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतें पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण