भागलपुर10जून2023*भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री को पुतला दहन करना पड़ा महंगा:
जिला अध्यक्ष संतोष साह ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब!
इसकी जानकारी जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर बताया की भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह ने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री पिंटू मंडल के खिलाफ अनुशासनहीनता को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष साह की तरफ से भेजे गए नोटिस में लिखा गया है, “पीरपैंती विधायक श्री ललन पासवान के द्वारा 23 मार्च 2023 क़ो विधानसभा में स्टोन चिप्स के हो रहे अवैध भंडारन के उठाये गए सवाल के विरोध में पुतला दहन किया गया था।
आपके वक्तव्य समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में आए हैं।आपके इन वक्तव्यों से पार्टी की छवि को नुकसान हुआ है,जो पार्टी अनुशासनहीनता का गंभीर मामला है।’
इस संदर्भ में आप इस पत्र के मिलने के 7 दिनों के भीतर जवाब भेजें अन्यथा आपके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 फरवरी 26*साइबर थाना ने पीड़ित को दिलाए 11,800 रुपये वापस
जोधपुर 23 फ़रवरी 26* आठवीं कक्षा की बालिका से दुष्कर्म कर निर्मम हत्या से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने बाबत।
मथुरा 23 फ़रवरी 26*श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर फूलों की होली उत्सव के दृष्टिगत यातायात पुलिस अधीक्षक की वाइट