भागलपुर10जून2023*भागलपुर विधायक सैंडिस कम्पाउण्ड के नवनिर्मित स्वीमिंग पुल में डूबने से हुई मौत पर मृतक के घर पहुँचकर सम्वेदना व्यक्त की।
भागलपुर के माननीय विधायक अजीत शर्मा जी ने आज विगत दिनों सैंडिस कम्पाउण्ड के नवनिर्मित स्वीमिंग पुल में डूबने से हुई मौत पर मृतक मो0 शारिक अंसारी, पिता मो0 शकील अंसारी के चम्पानगर गढ़कछारी लेन (स्लाटर हाउस) स्थित निवास स्थान पर जाकर उनके परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त किया। माननीय विधायक ने इस घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में मेरी पूरी सहानुभूति मृतक के परिवार के साथ है। विधायक श्री शर्मा ने कहा कि जिला एवं नगर निगम प्रशासन को तत्काल इस घटना की जाँच कर दोषियों को दण्डित किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में किसी को वहाँ अकारण अपनी जान नहीं गँवानी पड़े। श्री शर्मा ने जिला प्रशासन से कहा कि मृतक के परिवार को आपदा राहत कोष से समुचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाय ।
इस अवसर पर उनके साथ डा० अभय आनन्द, पार्षद जाबीर अंसारी, पंकज कुमार सिंह, शिवशंकर सिन्हा, डा० अनवारूल हक सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

More Stories
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें