भागलपुर09जून2023*वेलफेयर हॉस्टल संख्या – तीन के सुप्रीटेंडेंट डॉ दिनकर ने डीडब्लूओ कार्यालय में दिया योगदान।
भागलपुर। वेलफेयर विभाग बिहार सरकार द्वारा संचालित राजकीय कल्याण अनुसूचित जनजाति छात्रावास संख्या – 3 के नए अधीक्षक एसएम कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर व टीएमबीयू के पीआरओ डॉ दीपक कुमार दिनकर ने शुक्रवार को जिला कल्याण पदाधिकारी के समाहरणालय स्थित कार्यालय में योगदान दिया।
योगदान के पश्चात नए छात्रावास अधीक्षक डॉ दिनकर वेलफेयर हॉस्टल संख्या – 3 भी गए। मौके पर उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण भी किया। छात्रावास अधीक्षक ने छात्र नायक राहुल कुमार और कर्मी विजय पासवान से हॉस्टल के संचालन और गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बारी – बारी से हॉस्टल के सभी कमरों का मुआयना भी किया। हॉस्टल में कार्यरत कर्मियों के ड्यूटी अवधि और कार्यों की जानकारी ली।
नव नियुक्त छात्रावास अधीक्षक डॉ दीपक कुमार दिनकर ने कहा की हॉस्टल में अनुशासन का दृढ़ता से पालन कराया जाएगा। छात्रावास नियमों का सख्ती से पालन होगा। छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। कर्मियों को समय से अपने ड्यूटी पर उपस्थित रहने को कहा गया। डॉ दिनकर ने कहा की प्रतिदिन छात्रावास का निरीक्षण किया जाएगा। छात्रों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उसका तत्परता के साथ निदान भी होगा। काम में कोताही नहीं चलेगी। सप्ताह में एक दिन छात्रों से सामूहिक संवाद भी किया जाएगा। छात्रावास अधिवासी को एक योग्य और जिम्मेवार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कैरियर से संबंधित परामर्श भी छात्रों को दिया जाएगा। समय-समय पर विषय विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को कैरियर में आगे बढ़ने के लिए टिप्स भी दिए जायेंगे।
छात्रावास अधीक्षक डॉ दिनकर ने कहा की राजकीय अनुसूचित जनजाति कल्याण छात्रावास को मॉडल छात्रावास बनाने की दिशा में पहल की जाएगी। पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को खेलकूद आदि गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। छात्रों को सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी।
अधीक्षक ने बताया की हॉस्टल के निरीक्षण के दौरान इंट्री रजिस्टर अपडेट पाई गई। हॉस्टल में तैनात दरबान को निर्धारित समय पर ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा के लिए हॉस्टल में कैमरे लगे हुए हैं। सीसीटीवी की मॉनिटरिंग नियमित और रोजाना की जाएगी।
अधीक्षक ने कहा की हॉस्टल का परिसर ग्रीन कैम्पस बनेगा। गार्डेन को और अधिक विकसित किया जाएगा।
नए छात्रावास अधीक्षक डॉ दीपक कुमार दिनकर ने निवर्तमान प्रभारी अधीक्षक व प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अश्विनी सुमन से हॉस्टल संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी ली और मौके पर पदभार संबंधी कागजी कार्रवाई भी पूरी की।
कल्याण विभाग द्वारा संचालित वेलफेयर हॉस्टल संख्या- 3 के अधीक्षक पद पर योगदान देने के बाद निर्वतमान प्रभारी छात्रावास अधीक्षक प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अश्विनी सुमन से पदभार संबंधी कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए डॉ दीपक कुमार दिनकर।

More Stories
मथुरा 23 फ़रवरी 26*श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर फूलों की होली उत्सव के दृष्टिगत यातायात पुलिस अधीक्षक की वाइट
मथुरा 23 फरवरी 26*थाना माँट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 18 देशी शराब के पऊआ सहित किया गिरफ्तार ।*
अयोध्या 22 फ़रवरी 26*झोपड़ी में जिंदगी जीने को विवश, योजनाओं के दावों पर उठते सवाल?