भागलपुर08दिसम्बर24*नगर निगम कार्यालय में लगी आग*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर नगर निगम कार्यालय के आईटी सेल ऑफिस में भीषण आग लग गई. आग लगने से नगर निगम कार्यालय में अफरा तफरी मच गयी. हालांकि मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट से बताया जा रहा है. आग लगने से कमरे में लगे ऐसी ब्लास्ट हो गया और कार्यालय के कई कंप्यूटर को भी नुकसान पहुंचा है। हालांकि सूचना के बाद नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी पहुंचे और जांच किया जा रहा है कि कितना का क्षति हुआ है। इस पूरे मामले को लेकर नगर निगम के उपनगर आयुक्त अमित सौहेल ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट ही है और आज रविवार का दिन था सभी ड्राइवर अपने-अपने गाड़ी की सफाई कर रहा था अचानक से धुआं निकलता देख यहां के कर्मचारियों के द्वारा हम लोगों को सूचना दिया गया हम लोग मौके पर पहुंचे और जांच कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर एक बड़ी बात भी सामने आ रही है कि आज रविवार होने के बाद कार्यालय क्यों खुला था ठंड के मौसम में एसी क्यों चल रहा था? आपको बता दें कि चार महीना पूर्व भी नगर निगम परिसर में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ था।

More Stories
लखनऊ 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्तर प्रदेश की सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 31 मार्च 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*