भागलपुर07मई25 विश्व एथलेटिक्स दिवस पर 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
*मध्य विद्यालय भवानीपुर रंगरा चौक भागलपुर में जन गण मन के रचयिता एवं नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की धूमधाम से जयंती मनाई गई*
*(विश्व एथलेटिक्स दिवस पर 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित)*
मध्य विधालय भवानीपुर रंगराचौक भागलपुर में प्रधानाध्यापक श्री चंद्रशेखर मंडल एवं सहायक शिक्षक डॉ श्री अमित कुमार के नेतृत्व में गुरूदेव रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। संयुक्त रूप से टैगोर के चित्र पर शिक्षक गणों एवं बच्चों द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही रविंद्र नाथ टैगोर के जीवन पर प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मंडल,सहायक शिक्षक अमित कुमार, विद्यालय के फोकल सह बीपीएससी शिक्षक प्रत्युष प्रकाश,विशिष्ट शिक्षिका ज्योत्सना कुमारी,मुरारी शर्मा ने विस्तार से बच्चों को संबोधन किया।
चेतना सत्र के दौरान गुरूदेव रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती के साथ ही विश्व एथलेटिक्स दिवस पर सहायक शिक्षक अमित कुमार एवं खेल शिक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में बच्चों के बीच 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। उक्त दौड़ प्रतियोगिता में वर्ग अष्टम की छात्रा लुसी कुमारी प्रथम स्थान,वर्ग सप्तम के छात्र मुन्नी कुमारी द्वितीय स्थान,छात्रा मीनाक्षी भारती तृतीय स्थान तथा छात्र वर्ग में अष्टम के छात्र उत्तम कुमार प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसे 8 मई विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर मंडल एवं सहायक शिक्षक अमित कुमार के हाथों संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा। उक्त उपलक्ष पर विद्यालय के अन्य सभी शिक्षक शबनम कुमारी,सोनू कुमार,रंजना कुमारी,आशुतोष कुमार,सुबोध कुमार आदि ने भी अपनी भूमिका का निर्माण किया।

More Stories
हल्द्वानी4मई26* बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश, 2 शातिर चोर दलवीर और संजय हुए गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर4मई26*गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट से मचा हड़कंप, 10 साल के बच्चे को बता दिया कैंसर।*
कानपुर देहात 4 मई26*जेल से छुड़ाने के नाम पर 8 लाख रुपये की ठगी