भागलपुर06मार्च24*सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में महिला दिवस को देखते हुए 20 फीसद की छूट
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
पटेल बाबू रोड स्थित सेनको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में महिलाओं ने म्यूजिकल चेयर गेम, रैम्प वॉक और संगीत में अपनी प्रतिभा दिखाई। शोरूम की डायरेक्टर रेखा कुमारी ने आए हुए सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। महिलाएं देश को आगे बढ़ाने में पुरुषों के साथ कदम-से-कदम
मिलाकर चल रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मैनेजर अमित तिवारी ने कहा कि महिला दिवस पर शोरूम में महिलाओं के लिए विशेष छूट मिलेगी, जिसमें सोने की खरीद पर मेकिंग चार्ज में 20 प्रतिशत और हीरे की खरीद पर फ्लैट 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। ये छूट 17 मार्च तक जारी रहेगी। इस मौके पर संतोष कुमार, नवीन, मोनू, शांभवी, अमरदीप, सरिता और नूरफ्शा आदि उपस्थित रहीं।

More Stories
हरिद्वार6 अप्रैल 26*धर्म प्रशिक्षण शिविर के प्रत्येक विषय को मनोविज्ञान के अनुसार प्रस्तुत किया गया*
अयोध्या 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 6 अप्रैल 26*घर में शादी होने पर अतिरिक्त गैस सिलेंडर के लिए अभी से आवेदन करें••••!*