अयोध्या06मार्च24*रोहित समाज ने नए नगर आयुक्त संतोष शर्मा का किया स्वागत
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के नए नगर आयुक्त संतोष शर्मा का श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज के नेतृत्व में अंग वस्त्र भेंटकर माला पहनाकर और रामलला तथा चित्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान पुरोहितों के अध्यक्ष राजेश महाराज ने कहा की संतोष कुमार शर्मा के कार्यकाल में अयोध्या नगर निगम क्षेत्र विकसित होगा। ऐसा उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यह भगवान राम की नगरी है। यहां पर जिनको कार्य करने का अवसर मिलता है। एक तरह यह भगवान की सेवा है। उन्होंने कहा कि नए नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को जो जिम्मेदारी मिली है, उम्मीद है कि उसको अच्छी तरह करेंगे, ताकि देश विदेश से अयोध्या आने वाले पर्यटकों, श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुख सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने नवागत नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान नए नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने कहा कि आप लोग इसी तरह प्यार सम्मान बनाए रखें। बेहतर से बेहतर काम नगर निगम क्षेत्र में होगा। नगर निगम क्षेत्र को विकसित करना है। जिसमें सभी का सुझाव एवम् सहयोग आमंत्रित है। इस मौके पर पुरोहित समाज के सभापति शंभू नाथ पांडे, पुरोहित प्रदीप पांडे, कालका प्रसाद जी सहित अन्य पुरोहित उपस्थित रहे।
More Stories
गोण्डा / बाराबंकी 13 सितंबर 26*पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे चंद्रशेखर आजाद के काफिले को बाराबंकी में रोका गया,
उन्नाव 13सितंबर 26*संगीत महासंग्राम के दूसरे ऑडिशन में प्रतिभाओं ने मचाया धमाल
कानपुर नगर 13 सितंबर 26*नौकरी के नाम पर ठगी में फरार महिला गिरफ्तार,