भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता ( यूपी आजतक )
भागलपुर05सितम्बर23* राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भागलपुर का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जिला राष्ट्रीय जनता दल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भागलपुर आज दिनांक 05 सितम्बर 2023 दिन मंगलवार को।
आदरणीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ नवाज आलम उर्फ अनवर आलम जी के भागलपुर की धरती रेशमी नगरी में स्वागत सम्मान समारोह के साथ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय एक दिवसीय बैठक नाथनगर विधायक जनाब अली अशरफ सिद्धिकी जी की अध्यक्षता में मुस्लिम माइनॉरिटी इंटर स्कूल के सभागार में आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनाव डॉ नवाज आलम उर्फ अनवर आलम जी एवं मुख्य विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद बांका श्री जयप्रकाश नारायण यादव जी थे।
वहीं मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय डॉ नवाज आलम उर्फ अनवर आलम जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा –
जन जन तक जाने वाले आदरणीय नेता लालू प्रसाद यादव जी उम्मीद और आकांक्षाओं के साथ अल्पसंख्यक भाई के उम्मीदों पर खरा उतरने वाले आप के सरजमीं पर संदेश लाए हैं कि दल के संगठन को मजबूत कर हिन्दुस्तान के हक हुकुम के अधिकारों को दिलाने वाले आदरणीय नेता श्री लालू प्रसाद यादव जी के साथ कदम से कदम मिलाकर हिन्दुस्तान की रक्षा करना।
आज देश की स्थिति देख लीजिए भाजपा शासित राज्य मनीपुर में सरेआम मां बहनों का इज्जत आबरू लूट कर कत्लेआम हुआ लेकिन केन्द्र में बैठे भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मनीपुर पर चुप्पी साधे बैठे हैं, देश असुरक्षित है जिम्मेदार कौन,समय समय पर केन्द्र में बैठे भाजपा सरकार ने किसानों को रुलाया,खेल खिलाड़ियों को रुलाया,देश में 90 प्रतिशत युवा बेरोजगार हो चुका है, महंगाई इस कदर बढ़ा गरीबों की थाली से दो जुन की रोटी ग़ायब हो गया है, कहा गया जन धन योजना के 15-15 लाख रुपए इस सब का माकूल जबाब 2024 में इंडिया महागठबंधन मुस्तैदी से देंगे।
वहीं मुख्य वशिष्ठ अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व सांसद बांका श्री जयप्रकाश नारायण यादव जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा –
राष्ट्रीय जनता दल सम्वेदन एकता, सामाजिक सौहार्द एवं सामाजिक न्याय की पार्टी है, आदरणीय नेता श्री लालू प्रसाद यादव जी ही पूरे भारत में एक ऐसे नेता हैं जो अल्पसंख्यक भाई के साथ साथ दलित, पिछड़ा समाज के लिए लड़ते रहे हैं , समाजिक न्याय की लड़ाई में आदरणीय नेता श्री लालू प्रसाद यादव जी जेल जाना पसंद किए लेकिन कभी भाजपा के सामंती ताकतों के आगे घुटने नहीं टेंके।
बेरोजगारी, मंहगाई,पर चुप क्यों है केन्द्र में भाजपा सरकार में सिर्फ अपना फायदा देखता है केन्द्र सरकार अडानी अंबानी जैसे पुंजीपतियों की सरकार हो गया है,2014 के लोकसभा चुनावों में मोदी के तिलस्मी लहर को पूर्वांचल के ऊर्जावान साथियों ने पैरों तले कुचलकर भागलपुर एवं बांका लोकसभा में जीत हासिल किए थे, वहीं उर्जा के साथ 2024 के चुनाव में इंडिया महागठबंधन के साथी मिलकर भाजपा को देश से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगे
वहीं राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद यादव जी ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा –
जिस तरह से जिला संगठन में जिला कमिटी, प्रखंड कमिटी, पंचायत कमिटी एवं बूथ स्तर पर कमिटी है उसी प्रकार अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में भी बूथ स्तर तक कमिटी गठन कर संगठन को मजबूत करें तभी आदरणीय नेता श्री लालू प्रसाद यादव जी के सपनों को साकार कर सकते हैं, भागलपुर के सभी उर्जावान साथी इंडिया महागठबंधन के साथ मुस्तैदी से खड़े हैं।
आज के बैठक में मुख्य जिला प्रवक्ता सह उप महापौर भागलपुर प्रो सलाउद्दीन अहसन,बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु,पूर्व विधायक पीरपैंती श्री रामविलास पासवान, पूर्व विधायक सुल्तानगंज श्री फनीन्दर चौधरी, वरिष्ठ राजद नेता केदारनाथ यादव, युवा प्रदेश महासचिव महोम्मद मेराज अख्तर उर्फ चांद, युवा प्रदेश महासचिव डॉ आनंद आजाद, प्रदेश सचिव डॉ तिरुपति नाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष गौतम बनर्जी,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष महोम्मद कलाम उद्दीन, बुनकर प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महोम्मद सिकन्दर,जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद असलम खान, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद हुमायूं, जिला महासचिव मोहम्मद मेराज,अल्पसंख्यक महानगर अध्यक्ष मोहम्मद एयाज अंसारी,महानगर अध्यक्ष मोहम्मद साहेब उद्दीन, पूर्व महानगर अध्यक्ष मास्टर सलाह उद्दीन, युवा जिला अध्यक्ष महोम्मद बसारूल हक़, जिला महासचिव मोहम्मद उस्मान, आपदा प्रबंधन जिला अध्यक्ष इरसाद फतेहपुरी,राजद नेता महोम्मद समीम, महोम्मद सरवर इमाम, महोम्मद गुलाम गौस,राजद नेता महोम्मद सहादत हुसैन एवं जिला मिडिया प्रभारी मंजीत ठाकुर के साथ साथ राष्ट्रीय जनता दल के हजारों सम्मानित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
चंद्रशेखर प्रसाद यादव ,जिला अध्यक्ष,राष्ट्रीय जनता दल
भागलपुर।

More Stories
लखनऊ२४ फरवरी २६ *लखनऊ के जियामऊ स्थित 58,534 वर्गफीट जमीन पर भारतीय जनता पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) का नया प्रदेश मुख्यालय बनाने की तैयारी चल रही है।
लखनऊ २४ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें
मथुरा 24 फरवरी 2026 थाना नौहझील पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तार गया ।*