भागलपुर04मई2023*नहीं रहे जदयू के बरिष्ठ नेता प्रो. बबुआ बाबू
————————–
आज दिनांक 4/5/2023 को
समता पार्टी के स्थापना काल से एवं जदयू के हर जिला अध्यक्ष के साथ वरीय उपाध्यक्ष के रूप में अपने पद और गरिमा का निर्वहन करने वाले निष्ठावान प्रिय नेता तथा मुरारका महाविद्यालय सुल्तानगंज के भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो ( डॉ.) बबुआ नंदन सिंह का अपराह्न लगभग 4:15 बजे, पटना के एक प्राइवेट “सहयोग हॉस्पिटल” में निधन हो गया।
वे अपने पीछे 3 सुपुत्र प्रो. विजय कुमार, श्री अजय कुमार और प्रो. उदय कुमार सहित पोते पोती से भरे पूरे परिवार को छोड़कर चल बसे।
आदरणीय बबुआ बाबू के निधन पर शोक प्रकट करते हुए युवा जदयू के राष्ट्रीय सचिव राकेश कुमार ओझा ने कहा की बबुआनंदन बाबू की आत्मा को ईश्वर शांति प्रदान करे और परिजन को सहने की शक्ति।
बबुआ बाबू के निधन की खबर से
मर्माहत समस्त जदयू परिवार और विद्वत समाज की ओर से उन्हें सादर नमन और विनम्र श्रद्धांजलि।
राकेश कुमार ओझा
राष्ट्रीय सचिव
युवा जदयू

More Stories
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम ने 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया ।*
मथुरा 19 अगस्त 26OPERATION CONVICTION* *थाना- राया*
मथुरा 19 अगस्त 26*थाना जैत जनपद मथुरा पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया ।*