भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
भागलपुर04जून24*परबती में राजा यादव के साथ हुई मारपीट मामले में दूसरा तथा मुख्य अभियुक्त 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार
भागलपुर बिहार दिनांक-01.06.2024 को विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के परबत्ती मोहल्ले में जमीनी विवाद को लेकर चन्दर यादव एवं उनके चारों पुत्रों के द्वारा राजा यादव के साथ मारपीट की गई एवं वीडियो वायरल कर दिया गया था।
इस संबंध में पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर विश्वविद्यालय थाना में सुसंगत धाराओं में कांड पंजीकृत किया गया ।
इस मामले में घटना के दिन ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी कर 01 देशी कट्टा, 03 कारतूस एवं 01 एयर गन बरामद किया गया तथा चन्दर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
उक्त घटना का मुख्य अभियुक्त धन्नजय यादव, पे०- चन्दर यादव को आज गिरफ्तार कर लिया गया तथा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तार हेतु छापेमारी जारी है।
धन्नजय यादव का आपराधिक इतिहास :- तातारपुर थाना कांड सं0-134/06 जो चोरी एवं रंगदारी से संबंधित है।
तातारपुर थाना कांड सं0-167/21 जो धोखाधडी से संबंधित है।तातारपुर थाना कांड सं0-635/12 जो हत्या के प्रयास से संबंधित है। 4. तातारपुर थाना कांड सं0-658/13 जो साधारण दंगा से संबंधित है।तातारपुर थाना कांड सं0-659/13 जो हत्या के प्रयास से संबंधित है। पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी में तथा पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में छापेमारी दल की विवरणी :-
पु०अ०नि० सुप्रिया कुमारी थानाध्यक्ष, विश्वविद्यालय थाना,
पु०नि० रंजीत कुमार, डी०आई०यू० प्रभारी। 03. पु०अ०नि० सुशील राज, डी०आई०यू०,
पु०अ०नि० विवेक कु. जयसवाल सबौर थानाध्यक्ष ,
सिपाही अभिमन्यु कु० सिंह, बच्चन राम सभी डी०आई०यू० इत्यादि पदाधिकारी मौजूद थे।

More Stories
औरंगाबाद2अगस्त26*बिहार में हत्या से सनसनी, अधिकारी को सरेराह मारी गोली*
कानपुर नगर2अगस्त26*मानपुर में लगा निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर*
कानपुर नगर2अगस्त26*जवाहर नवोदय विद्यालय, कानपुर नगर में कक्षा-6 प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 07 अगस्त तक बढ़ी*