भागलपुर02नवम्बर*कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने मोरबी हादसे के मृतकों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
________________
कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने आज दिनांक 2 नवंबर 2022 दिन बुधवार को संध्या 5:30 बजे तिलकामांझी चौक पर कांग्रेस बिहार प्रदेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में गुजरात के मोरबी में हुए हादसे में मारे गए लोगों को कैंडल जलाकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया तथा ईश्वर से उनके परिवार की कामना के लिए दुआ मांगी। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने दु:ख व्यक्त करते हुए गुजरात सरकार से घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने और मृतकों को आश्रितों को उचित मुआवजा देने की मांग की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में पूरी तरह से गुजरात सरकार जिम्मेदार है। पुल की क्षमता से अधिक व्यक्तियों को जाने क्यों दिया गया?।इस घटना ने कई परिवारों को उजाड़ दिया है। शोक सभा के दरमियान महासचिव मंटू यादव,कामेश्वर मंडल, विश्वजीत कुमार,अजय कुमार सिंह, सिकंदर चौधरी,उपेंद्र राम,आशीष कुमार,सनी कुमार,उपेंद्र नाथ यादव जगदीश झा,जगमोहन सिंह,विकास पासवान,नीलू पासवान,संजय मिश्रा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
सधन्यवाद
भवदीय
ओमप्रकाश उपाध्याय
प्रदेशाध्यक्ष
कांग्रेस इंटक बिहार

More Stories
मथुरा 25 मार्च 26 “MISSION SHAKTI”* फेज़ 5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
पूर्णिया बिहार 25 मार्च 26 *कसबा में हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा: हजारों महिलाएं एक ही रंग में दिखाएंगी भक्ति का रंग
पूर्णिया बिहार 25 मार्च26 *मां कामाख्या की महिमा अपरम्पार, पूर्णिया में राजकीय महोत्सव का भव्य आगाज़