भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर २२ अप्रैल २६ * गर्मी के मौसम में जलापूर्ति को बनाए रखने को लेकर विशेष सचिव ने की बैठक
भागलपुर, 22 अप्रैल 2026, भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार श्री संजीव कुमार ने अपने संयुक्त सचिव (प्र को), श्री धीरज कुमार सिंह,अधीक्षण अभियंता श्री राजीव रंजन लाल, कार्यपालक अभियंता पश्चिमी श्री कृष्ण भार्गव, कार्यपालक अभियंता पूर्वी प्रमंडल भागलपुर श्री सुनील कुमार, भागलपुर के सभी सहायक अभियंता एवं संवेदकों के साथ गर्मी के मौसम में निर्बाध रूप से जलापूर्ति बनाए रखने को लेकर समीक्षा बैठक की।
बैठक में उन्होंने अध्यक्षनाथ अभियंता तथा दोनों कार्यपालक अभियंता को गर्मी के मौसम में जलापूर्ति निर्वाण रूप से बनाए रखने हेतु हर संभव करवाने के निर्देश दिए।
साथ ही बैठक में CGRS पोर्टल पर नल जल योजना से संबंधित शिकायतों के निष्पादन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उन्होंने एक-एक आवेदन पर कौन सी कार्रवाई की गई इसकी समीक्षा की। इस संबंध में बताया गया की ग पश्चिमी प्रमंडल, भागलपुर का 26 तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग़ पूर्वी प्रमंडल, भागलपुर का 37, कुल 63 शिकायत एवं प्राप्त हुई थी।
उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह उपस्थित थे।

More Stories
पूर्णिया बिहार22अप्रैल26* 24 अप्रैल से पूर्णिया में जुटेंगे देशभर के साहित्यकार, होगा ‘ज्ञान संगम 2026’_
पूर्णिया बिहार22अप्रैल26* वर्दी में रील बनाने वाली महिला थानेदार पर गिरी गाज, SP स्वीटी सहरावत ने किया सस्पेंड*
पूर्णिया बिहार 22 अप्रैल 26* टोटो से 1.194 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार*