भागलपुर 26 अप्रैल*भागलपुर लोदीपुर थाना क्षेत्र के जीछो गांव मैं दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें मृतका के परिजन घायल हुए हैं।
दरअसल जीछो गांव की रहने वाली प्रमिला देवी की कल इलाज के दौरान जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों के द्वारा ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। वही आज लड़की पक्ष के लोग दहेज में दिए गए सामानों और मृतका के घर से लाने के लिए पहुंचे थे। वही मृतका की छोटी बच्ची का कपड़ा लेने के लिए जब जीछो गांव पहुंचे तब दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमें लड़की पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष के लोग घायल हैं। जिनमें से तीन लोग जो ज्यादा घायल थे उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।

More Stories
रुढ़की १५ मई २६ * रुड़की में एक निकाह समारोह उस समय हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब दूल्हे की कथित प्रेमिका ने बैंक्वेट हॉल पहुंच कर शादी रुकवा दी
धार म प्र १५मई २६ * मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर पीठ ने धार स्थित भोजशाला को हिंदू मंदिर बताते हुए बड़ा फैसला सुनाया है।
सुल्तानपुर १५ मई २६ * नकली बताशा फैक्ट्री पर प्रशासन की छापेमारी, ब्रांड कॉपी कर घटिया माल बेचने का आरोप,सैंपल जांच को भेजे, नकली कारोबारियों में मचा हड़कंप