February 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

भागलपुर 2 अप्रैल* जीवन जागृति सोसायटी द्वारा डूबने से बचाव की मुहिम।

भागलपुर 2 अप्रैल* जीवन जागृति सोसायटी द्वारा डूबने से बचाव की मुहिम।

भागलपुर 2 अप्रैल* जीवन जागृति सोसायटी द्वारा डूबने से बचाव की मुहिम।

डूबने से बचाव के तहत आज सुल्तानगंज गंगा घाट पर घाट में गंगा किनारे खूंटे में फाइबर के ट्यूब को रस्सी से बांध कर रखा गया है। उसे एक दम पानी के किनारे में लोहे के खूंटे से लटकाया गया है ताकि वहां मौजूद कोई भी व्यक्ति डूबते व्यक्ति के तरफ ट्यूब को फेंक कर डूबने वाले की जान बचा सकता है।संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने कहा इस तरह की मुहिम हम लोग भागलपुर बरारी घाट कहलगांव बटेश्वर स्थान घाट पर जारी है। भागलपुर बरारी घाट पर पर पिछले 4 सालों में एक मात्र व्यक्ति की डूब कर मौत हुई है जबकि पूर्व में हर माह दो तीन व्यक्ति की मौत डूब कर होती थी।इसी मुहिम के तहत आज सुल्तानगंज जहाज घाट और अजगैबीनाथ मंदिर घाट और नमामी गंगा घाट पर तीन ट्यूब रस्सी रखा गया। स्थनीय लोगों ने और दो ट्यूब रस्सी रखने का निवेदन किया। घाट स्थित स्थानीय दुकानदार को इसके रख रखाव का जिम्मेदारी दिया गया इसके लिए उन्हें प्रत्येक माह कुछ प्रोत्साहन राशि दी जाएगी स्थानीय लोगों को बचाने के तरीके की जानकारी भी दी गई। सुल्तानगंज घाट में इसकी जिमेदारी के रुप में अजीत कुमार यादव को प्रबन्धक, संबित कुमार को संयोजक, मुकेश कुमार एवम सुजीत कुमार को सह संयोजक बनाया गया है। अजीत कुमार ने संस्था के इस मुहिम को अनूठा बताया और कहा कि शायद इस तरह का मुहिम बिहार क्या देश में कहीं भी नहीं चल रहा होगा। हम लोग इसको मिल कर सफल बनाएंगे । मुकेश कुमार ने इसके लिए सोसायटी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष संबित कुमार, भवेश, प्रिंस कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, रजनीश कुमार, मृतुन्जय अखिलेश इत्यादि मौजूद रहे

Taza Khabar