कौशाम्बी 02 अप्रैल* कीचड़ में तब्दील हुआ सराय अकिल घोसिया मार्ग, गिर रहे है राहगीर।
संवाददाता – ब्यूरो चीफ यू.पी. आजतक कौशाम्बी
कौशाम्बी 02 अप्रैल* कौशाम्बी जिले के नेवादा ब्लाक अंतर्गत ग्राम घोसिया मे पानी सप्लाई हेतु पाईप लाइन बिछाया जा रहा है। जे सी बी द्वारा पाईप डालने के लिए गढ्ढे खोदे जा रहे है।खुदाई करने के दौरान मिट्टी को सड़क पर डाला जा रहा है।
ग्रामीणों ने जानकारी दिया कि सराय अकिल घोसिया मार्ग पहले से खराब थी लेकिन जे सी बी द्वारा कार्य होने के कारण जरूरत से ज्यादा खनन किया जा रहा है। और सड़क पर मिट्टी फेंकने के कारण आवागमन बाधित हो रहा है और लोग गिर कर चोटिल हो रहे है। ठेकेदार द्वारा किए गए कार्य से घोसिया की जनता काफी आक्रोशित है।
More Stories
लखीमपुर खीरी23 सितम्बर 26*अजमानी इंटरनेशनल स्कूल के पास हाईवे पर हादसे का खतरा,
कानपुर नगर 23 सितम्बर 26*बाबा खेरेश्वर धाम में 26 सितंबर को होगा रात्रिकालीन श्रृंगार महोत्सव व मेला
सुल्तानपुर 23 सितम्बर 26*डाक विभाग का ‘कारनामा’ सामान मिला नहीं और आ गया ‘डिलीवरी सक्सेसफुल’ का मैसेज,