भागलपुर 18 अप्रैल 26*कांग्रेस के खिलाफ युवा एकता सामाजिक संगठन की महिलाओं ने कैंडल जलाकर किया आक्रोश प्रदर्शन।
_______________________
भागलपुर से शैलेन्द्र गुप्ता कि रिपोर्ट यूपीआजतक
भागलपुर *भाजपा नेता ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में युवा एकता सामाजिक संगठन के बैनर तले संगठन की महिलाओं ने कांग्रेस, टीएमसी, सपा, राजद एवं अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ 18 अप्रैल 2026 शनिवार शाम 6:30 बजे सैंडिस कंपाउंड में जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने नारा लगाया-“नारी शक्ति का स्वाभिमान
कांग्रेस ने किया अपमान”
राहुल गांधी शर्म करो! प्रियंका गांधी मुर्दाबाद! सोनिया गांधी मुर्दाबाद@ राहुल सोनिया हाय हाय!
मौके पर महिला आरक्षण बिल पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा- देश की महिलाओं का श्राप कांग्रेस को नाश कर देगा। लोकसभा से बिल ना गिरा। राहुल गांधी को महिलाएं दिल से गिरा देगी। उन्होंने कांग्रेस पर नारी शक्ति का अपमान करने और महिलाओं के साथ विश्वास घात करने का आरोप लगाया।
संगठन नेत्री रूबी देवी ने कहा- भारतीय महिलाओं का मनोबल कांग्रेस ने गिरा दी है। सरिता झा ने कहा- कांग्रेस एवं विपक्षी दलों ने महिलाओं से घृणा की। रंभा सिंह ने कहा- यह हमारी हार नहीं देश की आधी आबादी की हार है।
महिला आरक्षण बिल को लेकर प्रदर्शन में सरिता झा रंभा सिंह रीता ओझा नीलम सिंह शांता दास गायत्री सिंह माला प्रसाद नूतन ठाकुर देवी पूनम पांडे, आदि दर्जनों महिलाएं मौजूद थी।
सधन्यवाद
भवदीय
ओम प्रकाश उपाध्याय
भाजपा नेता सह अध्यक्ष
युवा एकता सामाजिक संगठन भागलपुर

More Stories
पूर्णिया बिहार18अप्रैल26 *पूर्णिया अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न: 88.37% मतदान, 77 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद*
पूर्णिया बिहार 18 अप्रैल 26 *एसपी ने किया यातायात थाने का निरीक्षण: ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए सख्त निर्देश*
रोहतास 18 अप्रैल 26*बैंक डकैती कर भाग रहे एक अपराधी को 15 लाख 22 हजार नगद 61.77 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी के साथ किया गिरफ्तार ।*