भरथना इटावा 11 सितंबर*
पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया ,पकड़े गए लोगो से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से चोरी की गई शटरिंग व पाइप बरामद हुआ ।
उपनिरीक्षक रामबली सिंह के अनुसार कुछ दिन पूर्व बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में तैनात कर्मी उमेश सिंह द्वारा कार्यरत क्षेत्र में शटरिंग प्लेट व लोहे के पाइप चोरी होने का मामला भरथना थाने में दर्ज कराया था ,जिसकी पड़ताल के दौरान शुक्रवार को शाम 7बजे भेसाई गेट के नजदीक से सोनू निवासी टडैया इटेली थाना अछल्दा जनपद औरैया , भोला निवासी आजाद नगर सिंधी कॉलोनी इटावा व मोहम्मद सलीम निवासी मोहल्ला सराय भरथना को गिरफ्तार किया गया ,पकड़े गए लोगो से 24शटरिंग की प्लेटें व तीन लोहे के पाइप बरामद होने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई ।
उपनिरीक्षक रामबली सिंह ने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए सोनू के पास से एक अदद चाकू बरामद होने पर उसके खिलाफ 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्यवाही की गई ।
भरथना
सीएचसी परिसर से साइकिल चोरी हुई।
क्षेत्र के कुसना गांव के अंजार अली पुत्र इसराज अली ने बताया कि शनिवार को दवा लेने सरकारी अस्पताल गया था ,दोपहर 12 बजे क़रीब परिसर में साइकिल खड़ी करके पर्चा बनबाने के बाद दवा लेने अंदर चला गया ,वापस आने पर साइकिल गायब हो गई, आस पास पड़ताल के वावजूद भी कोई सुराग नही मिल सका ।पीड़ित ने साइकिल चोरी होने की आशंका व्यक्त की ।
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
भागलपुर 6 सितंबर 26*भागलपुर आरडी एकेडमी स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया
लखनऊ 6 सितम्बर 26*चित्रकूट में बाढ़ और अतिवृष्टि पर सीएम योगी सख्त, राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा
लखनऊ 6 सितंबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*