*बीकानेर17जुलाई25* अब कुर्क नहीं होगा नगर निगम आयुक्त कार्यालय का फर्नीचर, पढ़ें पूरी खबर*
बीकानेर। सांड से कुचलकर महिला की मौत के मामले में अब नगर निगम आयुक्त कार्यालय का फर्नीचर कुर्क नहीं होगा। निगम की ओर से मृतका के वारिसों को बकाया राशि 81200 रुपए का चेक दे दिया गया है। 5 अगस्त, 19 की शाम को गजनेर रोड पर कोठारी अस्पताल के पास से पैदल जा रही संतोष देवी को आवारा सांड और गाय ने सींग मारे और पैरों से कुचल दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस मामले में आदेश दिए थे कि नगर निगम की ओर से 4,09400 रुपए का भुगतान किया जाए जो मृतकों के वारिसों को दिए जाएंगे। निगम की ओर से वारिसों को 3,28,200 रुपए का भुगतान किया गया, लेकिन 81200 बाकी रह गए। इस पर कोर्ट ने नगर निगम आयुक्त के कार्यालय का फर्नीचर कुर्क करने के आदेश दिए थे। अब निगम की ओर से इस राशि का चेक दे दिया गया है।

More Stories
हमीरपुर 25 मार्च 26*राष्ट्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग बनने के उपरांत जनपद हमीरपुर प्रथम आगमन पर साध्वी जी का भव्य स्वागत
प्रयागराज 25 मार्च 26*”स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद को बड़ी राहत,
अयोध्या25 मार्च 26*27 मार्च को रामनवमी पर्व के लिए ज़िला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू की।