बिजनौर4अक्टूबर24*अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई ज़िला बिजनौर ने अग्रसेन जयंती पर प्रसाद वितरण किया
बिजनौर । अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जनपद बिजनौर की युवा इकाई ने अग्रसेन जयंती पर प्रसाद वितरण किया । सर्वप्रथम अग्रसेन महाराज जी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर खीर का भोग लगाया गया तत्पश्चात् खीर के महाप्रसाद का वितरण किया गया । सैकड़ों लोगो ने महाप्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया । इस अवसर पर उपस्थित आइवीएफ़ के का. युवा ज़िलाध्यक्ष गंज निवासी वासु अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन महान शासक थे । वे कर्मयोगी लोकनायक तो थे ही, संतुलित एवं आदर्श समाजवादी व्यवस्था के निर्माता भी थे। वे समाजवाद सोच रखते थे, गणतंत्र के संस्थापक, अहिंसा के पुजारी व शांति के दूत थे । उनका सहयोग वैश्य समाज की उत्तपत्ति के लिए अमूल्य रहा। सचमुच उनका युग रामराज्य की एक साकार संरचना था जिसमें उन्होंने अपने आदर्श जीवन-कर्म से, सकल मानव समाज को महानता का जीवन-पथ दर्शाया। कार्यक्रम में का. युवा जिलाध्यक्ष वासु अग्रवाल , गंज नगर अध्यक्ष गंज संदीप माहेश्वरी , कोषाध्यक्ष माधव माहेश्वरी, गौरव माहेश्वरी, वरिष्ठ ज़िला उपाध्यक्ष आशु अग्रवाल, उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, महामंत्री विशाल अग्रवाल, पंकज, देवांश, शगुन माहेश्वरी, अरुण, शिवम् अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, मोहित अग्रवाल सेलर आदि का सहयोग रहा।
More Stories
वाराणसी 4 नवम्बर 26*अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, काशी विद्वत परिषद एवं श्री गंगा सभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
लखनऊ 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*