July 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बिजनौर22जुलाई26*बड़ा खुलासा मां का हत्यारा निकला बेटा

बिजनौर22जुलाई26*बड़ा खुलासा मां का हत्यारा निकला बेटा

बिजनौर22जुलाई26*बड़ा खुलासा मां का हत्यारा निकला बेटा

बिजनौर से फहीम अख़्तर की रिपोर्ट यूपीआजतक

बिजनौर*जिस महिला की मौत को पहले गुलदार का हमला माना जा रहा था, उस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद पता चला कि महिला की मौत गुलदार के हमले से नहीं, बल्कि उसके ही छोटे बेटे ने गला दबाकर की थी। हत्या के बाद आरोपी ने घटना को गुलदार के हमले का रूप देने की कोशिश की।
जनपद बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव अभीपुर जट निवासी बीरो देवी जंगल गई थीं। सूचना मिली कि उन पर गुलदार ने हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण संदिग्ध मिलने पर पुलिस ने गहराई से जांच की। जांच के दौरान मृतका के छोटे बेटे बाहर सिंह पर शक हुआ। पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घर में आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर उसने अपनी मां का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने हत्या को छिपाने के लिए गांव में गुलदार के हमले का शोर मचा दिया, ताकि किसी को उस पर शक न हो।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

बाइट : देश दीपक -क्षेत्र अधिकारी चाँदपुर बिजनौर