बावलवाडा,18 नवम्बर ।विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा डाँ दयाराम परमार ने कहा कि अधिकारी शिविर में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले व्यक्ति काे टाले नही ।
डाँ परमार आज राज्य सरकार द्वारा चलाऐ जा रहे प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर ग्राम पंचायत भीलान बराेठी में मुख्य अतिथि के पद से बाेल रहे थे । उन्हाेने कहा कि सरकार जनता की विभिन्न समस्याओं का समाधान के लिए हर पंचायत स्तर पर शिविर आयाेजित किये जा रहे है ।
डाँ परमार ने अधिकारियों ,कर्मचारियों काे निर्देश दिये कि शिविर में अपनी समस्याएं ले कर आने वाले व्यक्ति की समस्याएं सुने,उन्हे टालने की काेशिश नहीं करे । अपनी नीति साफ रख कर जनता की सेवा करे ।हमारा लक्ष्य है कि अधिक से अधिक गरीब व्यक्ति का भला हाे ।प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी ने अध्यक्षता की,मुख्य अतिथि विधायक डाँ दयाराम परमार,विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति खेरवाडा पुष्पा मीणा थी ।
मुख्य अतिथि डाँ दयाराम परमार ने शिविर में तीनआवासीय पट्टे,18 जाेब कार्ड,9 पेन्शन पीपीओ,एक पालनहार,एक विवाह पंजीयन,एक सरकारी भवन का पट्टा(आगनवाडी केन्द्र) 7 किसान बीमा पत्र वितरण किये गये। यह जानकारी उपखण्ड अधिकारी प्रमाेद सीरवी ने दी ।
इस अवसर पर स्थानीय सरपंच शंभुसिंह गरासिया,ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा उपाध्यक्ष वीरेन्द्रसिंह गरासिया,लक्ष्मण भगाेरा,प्रवक्ता गणेश मीणा,तहसीलदार खेरवाडा घनश्याम तेली,पंचायत समिति खेरवाडा के विकास अधिकारी संजय चरपाेटा,उप सरपंच संजय भगाेरा उपसि्थत थे ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 31 अगस्त 26*थाना गोवर्धन पुलिस एवं रिवार्डेड टीम व सर्विलान्स टीम की संयुक्त कार्यवाही में इनामी अपराधी गिरफ्तार ।*
मथुरा 31 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिला सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान चला
मथुरा31अगस्त26* ‘मिशन शक्ति’ केंद्रों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, उत्कृष्ट कार्य पर महिला कर्मियों को मिली ‘गुड एंट्री’*