बाराबंकी28जून24*किराए के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई पॉलिटेक्निक छात्र की मौत
– मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में मकान मालिक व उनके बच्चों पर प्रताड़ना का आरोप
बाराबंकी। थाना जैदपुर अंतर्गत बरैया चौराहे के पास किराए के मकान में एक पॉलिटेक्निक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सीतापुर जनपद के रहने वाले छात्र जयदीप वर्मा का कमरे में फांसी पर शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची जैदपुर थाने की पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में छात्र ने मकान मालिक व उनके लड़को पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं विद्यालय के अन्य छात्रों का आरोप है कि कालेज के हॉस्टल में रूम न मिलने पर छात्र मजबूरन बाहर किराए पर रहने को विवश है। इस घटना के बाद कालेज प्राचार्य ने सफाई देते हुए कहा कि छात्रों के बाहर रहने की जानकारी नही है। वहीं छात्रों का कहना है कालेज में दो छात्रावास अधूरे पड़े हुए है। जिनके बन जाने से छात्रों को इस समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। लेकिन जिम्मेदार इस पर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझ रहे। जानकारी के मुताबिक सीतापुर जनपद के थाना महमूदाबाद ग्राम गोपालगंज पोस्ट इमलिया मानपुर निवासी जयदीप वर्मा (20) पुत्र सुरेश प्रकाश वर्मा जैदपुर के पॉलिटेक्निक विद्यालय में प्रथम वर्ष का छात्र था। जोकि 15 दिसंबर को यहां आया था और बरैया चौराहे के पास लक्ष्मी नारायण के मकान में किराए पर रहता था। उसने कल अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर कुछ अनहोनी के बाद लिखी। जिस पर परिजनों ने जयदीप के साथ पढ़ रहे दूसरे छात्रों को सुबह 5 बजे फोन कर उसका हाल-चाल जाना।आनन-फानन में छात्र जब जयदीप के कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसका शव फांसी के फंदे पर लटक रहा था। जिसकी सूचना छात्रों ने मकान मालिक लक्ष्मी नारायण के पुत्र आलोक कुमार को दी। आलोक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंखे से गमछे के सहारे लटक रहे छात्र के शव को नीचे उतारकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यहां पुलिस को मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है। जिसके अनुसार मकान मालिक लक्ष्मी नारायण व उसके पुत्र हरिओम आलोक व संतोष द्वारा मृतक जयदीप को प्रताड़ित किया जा रहा था।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त 26 *हर घर तिरंगा अभियान में एसबीआई पेंशनर्स ने लहराई देशभक्ति की अलख*
पूर्णिया बिहार 11 अगस्त26 राहुल के सवालों ने सत्ता को सड़क पर उतारा! इंतखाब आलम का बड़ा बयान*