April 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी26मार्च25**थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा 02 मादक पदार्थ तस्करों को किया गया गिरफ्तार

बाराबंकी26मार्च25**थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा 02 मादक पदार्थ तस्करों को किया गया गिरफ्तार

बाराबंकी26मार्च25**थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा 02 मादक पदार्थ तस्करों को किया गया गिरफ्तार

*थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा 02 मादक पदार्थ तस्करों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 05 ग्राम अवैध मारफीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ रुपये) व घटना कारित करने में प्रयुक्त एक अदद मोटर साइकिल बरामद-*

जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 25.03.2025 को थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों 1. साहिल पुत्र महबूब निवासी रजनापुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी, 2. तौसिफ पुत्र जैनुद्दीन निवासी सूरतगंज डाक खाना वाली गली थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को बिकनापुर मोड़, अमौली कलां के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 01 किलो 05 ग्राम अवैध मारफीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब एक करोड़ रुपये) व घटना कारित करने में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल UP 41 AE 8726 बरामद कर थाना रामनगर में मु0अ0सं0 136/2025 धारा 8/21सी/60(3) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण द्वारा बरामद मोटर साइकिल से जनपद बाराबंकी व आस-पास के जनपदों में मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. साहिल पुत्र महबूब निवासी ग्राम रजनापुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
2. तौसिफ पुत्र जैनुद्दीन निवासी ग्राम सूरतगंज डाँक खाना वाली गली थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी

*बरामदगी-*
1. 01 किलो 05 ग्राम अवैध मारफीन
2. एक अदद मोटर साइकिल UP 41 AE 8726

*आपारधिक इतिहास-*
*साहिल पुत्र महबूब निवासी ग्राम रजनापुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी*
1. मु0अ0सं0 516/2018 धारा 323/504 भादवि थाना रामनगर जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 136/2025 धारा 8/21सी/60(3) एनडीपीएस एक्ट थाना रामनगर जनपद बाराबंकी

*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री अनिल पाण्डेय
2. वरिष्ठ उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार यादव
3. उ0नि0 श्री राम अवतार राम
4. उ0नि0 श्री उमेश यादव
5. हे0का0 दीपक कुमार सिंह
6. का0 सुनील चौहान
7. का0 मो0 साहिल

Taza Khabar