बाराबंकी26मार्च24*पंचायत भवन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ युवती का शव
बाराबंकी। थाना टिकैतनगर अंतर्गत एक गांव में सोमवार की रात्रि एक युवती का शव गांव में बने पंचायत भवन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना पर धीरे-धीरे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का पंचनामा भर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यहां ग्रामीण युवती के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की शंका जता रहे है। जानकारी के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की पहचान कर मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी। जिसपर तत्काल एसपी दिनेश कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डा. अखिलेश नारायण सिंह के साथ मौके का निरिक्षण कर संबंधित पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिए। मामले में मृतका परिजनों ने बताया कि युवती शौच के लिए खेत गई थी। इस दौरान उसकी हत्या कर उसके शव पंचायत भवन के पास फेक दिया गया है। मामले में पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 26 जुलाई26 *बनमनखी में 6 घंटे में खुला हत्या का राज! पत्नी समेत 5 गिरफ्तार, शव गड्ढे से बरामद* मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आजतक न्यूज़ चैनल पूर्णिया
लखनऊ26जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कौशाम्बी26जुलाई26*मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं का लिया जायजा*