बाराबंकी26मार्च2025*जी.आई.सी. ऑडिटोरियम बाराबंकी में चल रहे समारोह में बाराबंकी पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यो की प्रदर्शनी-*
*उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जी.आई.सी. ऑडिटोरियम बाराबंकी में चल रहे समारोह में बाराबंकी पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यो की प्रदर्शनी-*
उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 08 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बाराबंकी स्थित जी.आई.सी. ग्राउण्ड में बाराबंकी पुलिस द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी गई। इस क्रम में जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य जैसे- यातायात शाखा, साइबर शाखा, महिला मिशन शक्ति व वूमेन पावर लाइन 1090, फिल्ड यूनिट, फायर सर्विस, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 द्वारा अपने-अपने शाखाओं से संबंधित कार्यो एवं नए कानून के विषय में जानकारी दी गई। इस अवसर पर बाराबंकी द्वारा पोस्टर, बुकलेट व बाराबंकी पुलिस के समस्त शाखाओं द्वारा प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि मा0 श्रीमती रजनी तिवारी राज्य मंत्री उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजरानी रावत, जिलाधिकारी बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह व अन्य अधिकारीगण/ कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
हरदोई २९ जून २०२६ * अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, घूरेला के पास हुआ भीषण हादसा, एक युवक की हालत गंभीर; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
हमीरपुर २९ जून २०२६*पानी के पाइप लाइन की खुदाई करने के बाद ठेकेदार द्वारा गड्ढे को न भरवाना , गांव वालो के लिए बना मुसीबत
पूर्णिया बिहार 29 जून 26* वर्दी को सलाम, आंखें नम: रूपौली के पर्यवेक्षी पदाधिकारी हरि शंकर मिश्र का असामयिक निधन, पूर्णिया पुलिस परिवार में शोक की लहर