बाराबंकी25नवम्बर24*भाजपा करा रही संभल जैसी सुनियोजित घटना : पी. एल. पुनिया
– नही बची कानून व्यवस्था, कमजोर वर्ग की सुरक्षा करने में विफल रही सरकार
बाराबंकी। संभल की घटना योगी सरकार के माथे पर बदनुमा दाग है। इस दुर्भाग्यपूर्णं घटना से साबित हो गया है कि, प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है।उत्तर प्रदेश सरकार आम जनता विशेषकर कमजोर वर्गों की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। इस सरकार में बैठे लोगों ने इस घटना को अंजाम देने का काम किया ह। जब एक बार सर्वे हो चुका था तो दोबारा सर्वे की क्या जरूरत थी। विगत लोकसभा के चुनाव में राहुल गांधी की अगुवाई में जो इण्डिया गठबन्धन की विजय मुहिम की शुरूआत हुई थी। उससे भाजपा को एहसास हुआ कि अब हमारा खेल खत्म हुआ। इसलिए संभल जैसी सुनियोजित घटना का अंजाम भाजपा के लोग करा रहे है। प्रदेश की आवाम को ऐसी ताकतों से अलग हो जाना चाहिए। उक्त विचार पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया ने ओबरी स्थित अपने निजी आवास पर सम्भल जैसी दुर्भाग्यपूर्णं घटना पर आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए व्यक्त किए।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुये पूर्व सांसद श्री पुनिया ने कहा कि, भारत देश विभिन्न जाती धर्म और सम्प्रदायों का देश है। और यहां का संविधान सबको बराबरी का अधिकार देता है। लेकिन भाजपा के जन-प्रतिनिधि शपथ लेकर कि सब के साथ बिना भेद-भाव के न्याय और विकास करेंगे। अपनी शपथ का अपमान कर रहे है। जिस देश के प्रधानमंत्री का नारा एक हैं तो सेफ हैं और जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री का नारा बटोगे तो कटोगे हो तो, उस देश और प्रदेश में आम जनता के साथ न्याय कैसे होगा। एक अन्य प्रश्न पर कि उपचुनाव में भी भाजपा को भारी बहुमत हासिल हुआ है जबकि विपक्षी चित पड़ गए। जिससे लगता है कि कांग्रेस की कहीं गई तमाम बातें जनता तक नहीं पहुंची जबकि जनता भाजपा की नीतियों पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें वोट करती है। जिस पर श्री पुनिया बोले कि यह सब एक जांच का विषय है।भाजपा कहती है कि बाबा साहब के संविधान से देश चलेगा। लेकिन हकीकत में भाजपा की कार्यशैली संविधान के खिलॉफ है। यह संविधान बदलने की चाल में काफी हद तक कामयाबी हासिल कर चुकें हैं। भाजपाई कहते हैं आरक्षण को नहीं खत्म करेंगे लेकिन सरकारी उपक्रमों में जहां आरक्षण की व्यवस्था लागू है। जब उसे ही प्राइवेट सेक्टर को दे देंगे तो आरक्षण स्वतः खत्म हो जायेगा। ऐसे ही कई मामले करके भाजपा संविधान को खोखला करने का काम कर रही है। भाजपा सरकार में बैठे लोगों का एजेंडा है कि समाज को टुकड़ों में बांट दें। इसलिए वो तरह तरह के हथकण्डे कर रही है। संभल की दुर्भाग्यपूर्णं घटना भी राज्य सरकार के इशारे पर प्रदेश में हुये उपचुनाव में भाजपा के हथकण्डों की चर्चा न हो इसलिए कराई गयी एक सुनियोजित साजिश है।इस दौरान पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद पी एल पुनिया के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा मौजूद रहे।

More Stories
कौशाम्बी25अप्रैल26*उभरती हुई प्रौद्योगिकी हेतु मॉडल में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन के छात्र राज पाण्डेय को मिला प्रथम स्थान*
चन्दौली25अप्रैल26*मनरेगा के तहत शहर से पलायन कर रहें लोगों को रोजगार मिले : अजय राय*
रोहतास25अप्रैल26* प्रसव के दौरान नवजात बच्चे की मौत मामले में अधिकारियों की टीम ने जांच की।*