February 28, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बाराबंकी23जून24*जमुरिया पर बने 154 अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया तेज

बाराबंकी23जून24*जमुरिया पर बने 154 अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया तेज

बाराबंकी23जून24*जमुरिया पर बने 154 अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया तेज

– 20 मीटर तक होगी खुदाई, 25 मीटर तक का क्षेत्रफल चिन्हित

– विस्थापित लोगों को काशीराम आवास में किया जा रहा शिफ्ट

बाराबंकी। बीते वर्ष शहर में हुए जल भराव की समस्या का मुख्य कारण 154 लोगों द्वारा जमुरिया नाले की जमीन पर अवैध निर्माण किया जाना पाया गया। इनमें से 42 घर पूरी तरह से तोड़े जाएंगे व 112 घरों के आंशिक हिस्सों को तोड़ा जाना है। जिन्हे प्रशासन द्वारा तेजी से ढहाया जा रहा है। बीते दिनों में यहां तकरीबन तीन दर्जन अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इस मामले की रिपोर्ट जिला प्रशासन से मांगी थी और भविष्य में ऐसी स्थिति बने इसके संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए थे। लोकसभा चुनाव के सम्पन्न होने से पहले जिला प्रशासन ने जांच कराई तो पाया कि शहर में बाढ़ जैसी स्थिति बनने का मुख्य कारण जमुरिया नाले पर बना अवैध निर्माण है। जिससे पानी दिशा विहीन होकर शहर के कई इलाकों में दाखिल हो गया और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। जिला प्रशासन की जांच में जमुरिया नाले की भूमि पर 154 अवैध निर्माण पाए गए। जिनमें 42 घरों को पूरा व 112 घरों के आंशिक हिस्सों को चिन्हित किया गया। जिन्हे लोकसभा चुनाव के बाद हटाने का काम शुरू हो गया है। एसडीएम सदर विजय त्रिवेदी, सीओ सदर जगतराम कनौजिया व रैपिड रिस्पांस फोर्स सहित स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में जमुरिया नाले पर बने अवैध निर्माण को जेसीबी से ढहाया जा रहा है।अवैध निर्माणों को हटाने से पहले पांच लोगों को कांशीराम आवास में शिफ्ट करा दिया गया। वहीं कई लोगों ने स्वयं पक्का अतिक्रमण हटा रहे है। एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी के अनुसार अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी है। 25 मीटर का एरिया हमें लेना है। 20 मीटर तक खुदाई होनी है। यहां से विस्थापित हुए लोगों को काशीराम आवास सहित अन्य खाली पड़े आवासों में शिफ्ट किया जा रहा है।